राहुल चावला, धर्मशाला: सोमवार रात 9 बजे के करीब पुराने गग्गल हवाई अड्डे के गेट के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों में स एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। यह सड़क हादसा एक बाइक के कार से टकराने की वजह से हुआ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के पास हुई दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक जो कि कांगड़ा की ओर जा रहे थे कि अचानक से एयरपोर्ट के पास कार की टक्कर हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके इसके लिए उन्हें तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
घटना की जांच कर रहे जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। उधर घायलों का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा हैं। घायलों की पहचान सूर्या, शाश्वत और अक्षित कुमार के रूप में हुई हैं।
