सचिन शर्मा, मनाली: मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली हैं। सोलंग नाला सहित, अटल टनल रोहतांग,मढ़ी सहित आस पास के क्षेत्रों में बर्फ़बारी हुई हैं। अटल टनल में हुई बर्फ़बारी के चलते सैलानियों के लिए अटल टनल बंद की गई हैं। इसकी वजह यह हैं कि बर्फबारी के बाद सड़कों पर फ़िसलन बढ़ गई हैं और इससे वाहनों के भी फिसलने का खतरा बना हुआ हैं।
प्रशासन ने घाटी में खराब चल रहे मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया हैं। अटल टनल सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते सड़कों पर फ़िसल बढ़ गई थी जिसके चलते हैं बाहर के पर्यटकों के बाहर भी इस बर्फ पर फिसल रहे थे। सोशल मीडिया में बर्फ पर वाहनों के स्किड होते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के जवानों के वाहनों को वहां से निकाल कर मनाली भेज। अप्रैल के महीने में हो रही बर्फ़बारी से घाटी में अब ठंड बढ़ गई हैं।
