शिमला : चंद्रिका – कसुम्पटी विधानसभा की कुफरी के साथ लगते गांव चेयड पंपिंग स्टेशन की हालत अच्छी नहीं है । इस विषय पर सोशल मीडिया के युवा नेता राजीव वर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायती राज के मंत्री और कसुंमटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध सिंह राणा से गुहार लगाई है कि इस स्थान की ओर सरकार ध्यान दे ,ताकी पानी की समस्या दूर हो सके और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल सकता है।
1912 में अंग्रेजो द्वारा किया गया था पम्प हाउस का निर्माण
राजीव वर्मा ने कहा की 1912 में अंग्रेजो द्वारा शिमला शहर को पानी सप्लाई करने के लिए पम्प हाउस का निर्माण किया गया था। वहाँ पर लगभग सारी चीजें अंग्रेज़ो के जमाने की है । कहा जाता है कि उस वक्त का Telephone पुरे तहसील ठियोग में यहीं पर था और एक सफ़ेदा का पेड़ भी लगभग 150 साल पुराना है और उस समय की एक घंटी , आज भी चेयड़ में पानी को पम्प करने की एक मशीन 1912 की ही है लेकिन अब वो काम नहीं करती ।
राजीव वर्मा ने कहा कि सरकार को चाहिए की इस पम्प हाउस को विश्व धरोहर बनाने के लिए पहल करनी चाहिए और यहां की खस्ता हालत को बेहतर बनाना चाहिए ताकि ये जगह एक टुरिस्ट प्लेस बन सके ।
