मंजूर पठान,चंबा: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में टूरिस्ट सीजन के मद्देनजर ट्रैफिक जाम के समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से नए ट्रैफिक नियम लागू किए गए हैं। इसी के मद्देनजर है जिला चंबा के पर्यटन स्थल डलहौजी में भी पर्यटकों कि सुविधा को देखते हुए इन दिनों डलहौजी पुलिस ने वन वे ट्रैफिक व्यवस्था शुरू की हैं।
बस स्टैंड डलहौजी से वन वे ट्रैफिक की शुरुआत की गई हैं। पर्यटकों के आते ही बस स्टैंड से वाया सुभाष चौक गाड़ियों को भेजा जाएगा और जब गाड़ी को वापिस आना है तो गांधी चौक से होते हुए फिर बस स्टैंड की तरफ आना होगा। इससे पर्यटन सीजन में पर्यटकों की भीड़ ज्यादा ना हो सके ,इसका पुलिस विशेष ध्यान रखेगी। यहां पुलिस की अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की जाएगी ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके हालंकि धर्मशाला में आईपीएल मैच के चलती रहे।
अभी यहां अतिरिक्त फोर्स नहीं पहुंची है लेकिन 20 मई तक यहां अतिरिक्त फोर्स आ जाएगी और ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर होगी। हालंकि जो पर्यटक पहली बार घूमने आएंगे तो उन्हे पुलिस गाइड भी करेगी ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके और वो अपना रूट ना भूलें ।
डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने कहा की पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस ने वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था की हैं । उन्होंने बताया कि काफी पर्यटक यहां डलहौजी आते है ऐसे में सीजन पर पुलिस की अतिरिक्त फोर्स भी यहां तैनात की जाती है और कुछ दिनों में आईपीएल के मैच खत्म होने के बाद फोर्स भी आ जाएगी। इसके अलावा अलग अलग थाना चौकियों से स्टाफ को ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात किया गया हैं।
