अनिल कुमार, किन्नौर: विकासार्थ विद्यार्थी गतिविधि के माध्यम से एसएफडी इकाई रिकांगपिओ के कार्यकर्ताओं ने पंछी हमारे मित्र नाम का एक अभियान चलाया। इसके तहत विकासार्थ विद्यार्थियों ने रिकांगपिओ के अनेक स्थानों में पक्षियों के लिए जल पात्र व दाने रखे ओर प्रकृति व पक्षियों के प्रति लोगों को उनके कर्तव्यों के लिए जागरूक किया।
एस एफ डी जिला संयोजिका लक्ष्मी नेगी ने बताया कि गर्मियां शुरू हो चुकी है इस दौरान पक्षियों को किसी भी प्रकार की अन्न और जल की कमी न हो इस कारण पंछी हमारे मित्र नामक अभियान चलाए गया हैं। एसएफडी की ओर से देश भर में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस अभियान को चलाया जा रहा हैं। एस. एफ. डी गतिविधि जल, जंगल, जानवर पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य करती हैं। गर्मियों के आ जाने और जल स्त्रोत सुख जाने के कारण पक्षियों और पशुओं को पीने के पानी की समस्याएं हो सकती हैं जिससे उनकी मृत्यु तक हो जाती हैं।
इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और पंछियों के प्रति हमारे कर्तव्यों को करने का बीड़ा विकासार्थ विद्यार्थी की ओर से उठाया गया हैं। स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट या विकासार्थ विद्यार्थी प्रतिवर्ष गर्मियां आते ही पक्षियों के लिए पानी व जल का प्रबंध करने में जुट जाती हैं,जिसमें अनेक विद्यार्थी जुड़ते है और पक्षियों के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए उनके पीने के पानी के प्रबंध में जुट जाते है ताकि पंछियों को गर्मियों में पानी की समस्या न हो।
