By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ज्वाली शिक्षा खंड में अंडर -14 ब्वॉयज ओर गर्ल्स की खेलकूद प्रतियोगिता,कृषि व पशु पालन मंत्री ने किया शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ज्वाली शिक्षा खंड में अंडर -14 ब्वॉयज ओर गर्ल्स की खेलकूद प्रतियोगिता,कृषि व पशु पालन मंत्री ने किया शुभारंभ
himachalNews

ज्वाली शिक्षा खंड में अंडर -14 ब्वॉयज ओर गर्ल्स की खेलकूद प्रतियोगिता,कृषि व पशु पालन मंत्री ने किया शुभारंभ

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/06/14 at 3:29 PM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर: मैरा में ज्वाली शिक्षा खंड के तहत विभिन्न स्कूलों के अंडर -14 ब्वॉयज ओर गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार कोकृषि व पशु पालन मंत्री चंद्र कुमार ने किया। 16 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिताओं में  29 स्कूलों के 470 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन ओर चेस के मुकाबले आयोजित करवाए जा रहें हैं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ बेहतर खेल अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में अब तक पर्याप्त खेल का मैदान नहीं हैं तब तक वहां पर इंडोर खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश में नए स्कूल खोलने के बजाय पहले से चल रहे स्कूलों में अध्यापकों,पुस्तकालय,लैब सुविधा एवं अच्छे भवनों व खेल मैदानों जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां मानसिक तनाव दूर होता हैं। वहीं शारीरिक ओर बौद्धिक विकास भी होता हैं। इससे खिलाड़ियों को एक दूसरे के साथ मिलने ओर अपनी प्रतिभा को दर्शाने का एक बेहतर मौका मिलता हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों ओर सामाजिक गतिविधियों को भी अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के काफी सुनहरे अवसर उपलब्ध हैं, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत हैं। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जहां स्कूली बच्चों के लिए डाइट मनी को 60 रुपए से बढ़ा कर 120 रुपए किया हैं  वहीं स्पोर्ट्स होस्टलों में रह रहे खिलाड़ियों की डाइट मनी को 120 रुपए से बढ़ा कर 240 रुपए प्रतिदिन किया गया हैं।  उन्होंने कहा कि स्कूलों के बच्चों की स्वास्थ्य जांच में ज्यादातर बच्चों में पोषक तत्वों की कमी पाई गई जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों को उचित पोषण देने के लिए पूरे महीने के लिए मिड -डे -मील की सूची जारी की है जिससे बच्चों को हर रोज पौष्टिक आहार मिलेगा।
चंद्र कुमार ने सरकारी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभावान अध्यापक होने के बावजूद भी बच्चों का पलायान हो रहा हैं। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों ओर अविभावकों में विश्वास जागृत करने के लिए विशेष प्रयास करने का आह्वान किया। कृषि मंत्री ने मैरा स्कूल में मंच पर शेड बनाने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा । उन्होंने स्कूल में कब्बड्डी के लिए मेट मुहैया करवाने की मांग को भी पूरा करने का आश्वासन दिया ओर प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों के लिए अपनी विधायक निधि से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा की।
TAGGED: Competition, inaugurated, Jwali, minister, nurpur, sports, under-14
admin June 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हाईवे पर ठेला लगाकर छोटी काशी की विनीता ने चुनी आत्मनिर्भर बनने की राह
Next Article NH105 पर किशनपुरा में हुआ दर्द+नाक सड़क हा+दसा…अज्ञात वाहन ने कुचला स्कूटी सवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?