By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हाईवे पर ठेला लगाकर छोटी काशी की विनीता ने चुनी आत्मनिर्भर बनने की राह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हाईवे पर ठेला लगाकर छोटी काशी की विनीता ने चुनी आत्मनिर्भर बनने की राह
himachalNews

हाईवे पर ठेला लगाकर छोटी काशी की विनीता ने चुनी आत्मनिर्भर बनने की राह

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/14 at 3:26 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता और काम करने की कोई शर्म भी नहीं होती। इसी सोच के साथ छोटी काशी मंडी की 35 वर्षीय बनीता चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बीते करीब 7-8 महीनों से ठेला लगाकर अपनी आजीविका कमा रही है।

एनएच पर ठेला लगाने वाली जिला की इकलौती महिला हैं बनीता

बनीता मंडी जिला में हाईवे किनारे ठेला लगाकर खाना खिलाने वाली इकलौती महिला हैं। बनीता का ठेला मंडी शहर के बाईपास पर है, जहां वो दिनभर लोगों को राजमाह-चावल और कढ़ी-चावल, पुदीने की चटनी, सलाद और आचार के साथ खिलाती हैं, जिसका स्वाद घर के खाने जैसा ही होता है। बनीता ने बताया कि उन्हें काम करके आजीविका कमाने का शौक है। आज दिन तक उन्होंने कभी अपने पति से अपनी जरूरतों के लिए पैसे नहीं मांगे। इससे पहले बनीता प्राईवेट जॉब करती थी, जिसे छोड़कर उन्होंने अपना काम शुरू करने की सोची और हाईवे किनारे ठेला लगाकर लोगों को घर का खाना खिलाना शुरू कर दिया। आज वो रोजाना 1 से 3 हजार की कमाई कर लेती है।

पति पुलिस विभाग में कुक, रोजाना खाना बनाने में करते हैं पूरी मदद

बनीता के पति बंटी पुलिस विभाग में कुक हैं। रोजाना सुबह खाना बनाने में बनीता के पति उसकी मदद करते हैं। बनीता की दो बेटियां हैं जिनकी अच्छी परवरिश के लिए दंपति दिन-रात खूब मेहनत कर रहे हैं। बनीता ने बताया कि ठेला लगाने का आईडिया उन्हें यू-टयूब पर दूसरे राज्यों की महिलाओं के काम करने से मिला। साथ ही चंडीगढ़ जाकर भी जब उन्होंने देखा कि महिलाएं कैसे आजीविका कमा रही हैं तो उन्हें उससे और ज्यादा प्रेरणा मिली।

दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

बनीता के खाने के लोग दीवाने होते जा रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो यहां के रूटीन के ग्राहक बन गए हैं। वो रोजाना यहां आकर राजमाह-चावल या कढ़ी-चावल तो खाते ही हैं, साथ ही पैक करके भी ले जाते हैं। बनीता जिस तरह से आत्मनिर्भर बनी हैं, वो दूसरी महिलाओं के लिए किसी प्रेरणा स्त्रोत से कम नहीं है। बहुत सी महिलाएं ऐसे कार्यों को इसलिए नहीं कर पाती क्योंकि उनके मन में इसी बात को लेकर शंका रहती है कि वो कर भी पाएंगी या नहीं, लेकिन बनीता करके दिखा दिया है।

TAGGED: Mandi Vineeta chose the path of becoming self dependent
Chandrika June 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा जिला का थली गडफरी मार्ग की सुध लेना भूल गया पीडब्ल्यूडी विभाग, रोड खस्ताहाल
Next Article ज्वाली शिक्षा खंड में अंडर -14 ब्वॉयज ओर गर्ल्स की खेलकूद प्रतियोगिता,कृषि व पशु पालन मंत्री ने किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?