कुल्लू :मनमिंन्द्र अरोड़ा -मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से निजाद पाने के लिए पर्यटक मनाली की हसीं वादियों का रुख कर रहे है|खासकर जून महीने में पर्यटकों की संख्या में रिकोर्ड इजाफा हुआ है | अटल टनल के साथ साथ रोहतांग दर्रा यहाँ आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है |जाहिर सी बात है मनाली आने वाला हर पर्यटक रोहतांग दर्रे तक पहुंचना चाहता है | ऐसे में HRTC के द्वारा NGT के आदेशों के बाद अब इलेक्ट्रिक बसों को रोहतांग दर्रा भेजा जा रहा है | जिससे पर्यटकों को सुविधा मिल रही है |
अब पर्यटकों को मात्र 500 रुपये किराया देना पड़ रहा है| पर्यटकों को पहले रोहतांग दर्रा जाने के लिए परमिट के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी और टैक्सी में भी उन्हें भारी किराया देना पड़ता था |वहीं,निगम के द्वारा इलेक्ट्रिक बस सेवा को शुरू कर दिया गया है,इससे जहां निगम की बसों की कमाई भी हो रही है वहीँ पर्यटकों का पैसा भी बच रहा है और परमिट के लिए परेशान भी नहीं होना पड़ रहा है निगम की यह बस सेवा मनाली से सुबह साढ़े 7 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक रोहतांग दर्रे के लिए रवाना होती है| निगम के द्वारा फिलहाल 8 बसों को रोहतांग दर्रा की और भेजा जा रहा है |वहीं, पर्यटकों की मांग पर आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को भी बढ़ाने की दिशा में निगम प्रबंधन विचार कर रहा है|ऐसे में मनाली बस अड्डे से पर्यटक इन बसों में सफ़र कर रोहतांग दर्रे का दीदार कर सकते हैं |रोहतांग दर्रा जाने वाले पर्यटकों को अब ऑनलाइन परमिट के झंझट से भी छुटकारा मिला है| रोहतांग दर्रा मनाली से 51 किलोमीटर की दूरी पर है और यहां पर अभी भी पर्यटक बर्फ का दीदार कर रहे हैं | गौरतलब है कि एनजीटी के आदेशों के चलते दर्रे पर जाने के लिए ऑनलाइन परमिट की व्यवस्था की गई है, लेकिन मात्र 1200 वाहनों को ही एक दिन में जाने की व्यवस्था की गई है |जिस कारण पर्यटकों को रोहतांग का परमिट हासिल करने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है |साथ ही टेक्सियों का भारी भरकम किराया चुकाना पड़ता है |अब निगम की बस सेवा शुरू होने से सैलानियों को काफी राहत मिल रही है |
एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि फिलहाल रोहतांग के लिए 4 ऑनलाइन रूट्स तैयार किये है |जैसे जैसे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा वैसे ही इन रूटों को बढ़ाया जाएगा | आज भी मनाली से रोहतांग के लिए 8 बसों को भेजा गया है|जिसमे प्रति व्यक्ति किराया 500 निर्धारित किया गया है|रोहतांग पहुंचकर यह बसे 3 घंटे तक पर्यटकों के लिए रुकी रहती है उसके बाद सभी पर्यटकों को मनाली पहुंचाया जाता है |मनाली आने वाले पर्यटक अब इन बसों को प्राथमिकता दे रहे है | क्योंकि इनका किराया भी टेक्सी के मुकाबले बहुत कम है| 25 सीटर इस बस का कुल किराया 10 हज़ार के आसपास है | वही दूसरी तरफ 5 सीटर टेक्सी का किराया 5000 से ज्यादा होता है | ऐसे में जहा पर्यटकों का आर्थिक रूप से फायदा होता है, तो वही पर्यटकों को परमिट लेने की जदोजेहद से झुझना नही पड़ता है | पर्यटक ऑनलाइन या बस स्टेंड मनाली से इन बसों की बुकिंग कर सकते है | कुछ दिनों में निगम मनाली से रोहतांग होते हुए अटल टनल और फिर वापिस मनाली के लिए बसे चलाएगा |
मनाली से रोहतांग के लिए बस में सफ़र कर रहे पर्यटक का कहना है कि इसमें सफ़र करना काफी सस्ता है | हमारा पूरा परिवार रोहतांग जा रहा है | ऐसे में अगर हम टेक्सी करते तो वो काफी महंगी होती | हमारे पुरे परिवार ने पूरी बस को बुक किया हुआ है | सब साथ में सफ़र कर रहे है | बस में सफ़र कर रहे एक अन्य पर्यटक का कहना है कि बस में काफी अच्छ लग रहा है | रोहतांग के लिए अब परमिट लेने की जरुरत नहीं है | हमारे वहा काफी गर्मी है और हरयाली बिलकुल भी नहीं है ऐसे में यहाँ हरियाली के साथ साथ इस समय बर्फ देखने को मिलेगी इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है |
रोहतांग जा रहे एक और पर्यटक ने बताया की बस का किराया हर कोई भरने में सक्षम है | एक निम्न परिवार का व्यक्ति भी इस बस में सफ़र कर रोहतांग का दीदार कर सकता है | एक मध्यमवर्गी परिवार का व्यक्ति ऐसी जगह घुमने जाना चाहता है और कई बार भारी भरकम किराए की वजह से वो ऐसी जगह घुमने नही जा सकता है | ऐसे में कम रूपए खर्च करके इस बस से वे रोहतांग जा सकता है | पैकेज में 4 से 5 हज़ार रूपए में टेक्सी मिलती है और इसमें 500रूपए में ही रोहतांग जाया जा सकता है |
