नाहन : देवेंद्र कुमार – अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने वर्चुअली मौजूद लोगों को नशे मुक्त हिमाचल को लेकर शपथ भी दिलाई ।
इस कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 19 जून से 25 जून तक एक सप्ताह तक नशे के खिलाफ चले अभियान में सराहनीय योगदान के लिए कई समाजसेवी संस्थाओं व अभियान के दोरान नशे के खिलाफ आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे । शैक्षणिक संस्थानी के छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुँचे एसपी सिरमौर सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि 1 सप्ताह तक चले विशेष अभियान के दौरान सिरमौर जिला में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गए । जिसमें लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है । उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है और नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है,जिसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है । उन्होंने लोगो से नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में लगातार सहयोग की अपील की है।
