बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल बेमीसाल रहे हैं। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर केंद्र की सरकार ने मोदी के नेतृत्व में जो कार्य देश भर में किया है उनकी बच्चा बच्चा सराहना कर रहा है। यह बात पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के अंदर महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया है ताकि मोदी सरकार की नीतियां और कार्यक्रम को घर घर तक पहुंचाया जा सके। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जाकर मोदी सरकार कर नितीयों को घर घर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार बनी है वह लोगों को गुमराह करके बनी है। इसका भी पर्दाफाश किया जाएगा। चुनावों से पहले हर महिला को 1500 रूपये देने का वायदा किया था। जिससे महिलाओं को ठगा गया है। वहीं 300 यूनिट की बिजली फ्री देने की बात थी ऐसी अनेक सारी बातें जो सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने की लेकिन सत्ता में आते ही जहां पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए वहीं बिजली के बिल भी बिजली की दरें भी बढ़ाई। कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के अंदर ऐसी सरकार बनी जो व्यवस्था परिवर्तन का नाम तो लेती है, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन इसमें यही है कि पहले सरकारें देती थी लेकिन यह सरकार लोगों से छिन रही है। इसको भी जनता के बीच में ले जाया जाएगा।
