सिरमौर :देवेंद्र कुमार – गिरीपार जनजातीय मामले को लेकर प्रदेश उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि मामले को आगे बढ़ाने में पूर्व की कांग्रेस सरकारों का भी अहम योगदान रहा है । उन्होंने राज्यसभा में बिल पास करने के लिए केंद्र सरकार को बधाई दी और सरकार का आभार जताया।
नाहन में मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह खुद को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 2 बार इस मामले को उठा चुके हैं और उनके उनके हस्तक्षेप के बाद ही सरकारी रिकॉर्ड में हाटी नाम को दर्ज किया गया था ।वहीं हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2014 के बाद लगातार इस मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाया था । आखिरकार कई सालों बाद मामला सिरे चढ़ा है और केंद्र की भाजपा सरकार ने पाना चुनावी वायदा पूरा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इलाका के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
