बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सच सामने आ गया है । कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ जो भाजपा द्वारा साजिश रची गई थी। उस साजिश से पर्दाफाश हो गया है। प्रजातन्त्र का गला घोंटने की जो कोशिश भाजपा नेताओं ने की है उसकी देश भर में निंदा हो रही है। यह बात घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
राजेश धर्माणी ने कहा कि आम जन की स्वतंत्रता का गला घोंटने का प्रयास किया गया था। राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र के तहत केस दर्ज कर बड़ी साजिश रची गई थी। केंद्र सरकार की मनमानियों व भर्ष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज न उठा पाए। इसके लिए राहुल गांधी की आवाज दबाने का प्रयास था। धर्माणी ने कहा कि यह आम जनता की जीत है। स्वतन्त्रता के अधिकार को जिंदा रखने के लिए राहुल गांधी ने माफी न मंगने कि बात कही थी। राहुल गांधी सच के साथ खड़े हैं आमजनता के साथ खड़े हैं,जिस कारण भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को राहुल गांधी रास नही आ रहे हैं।अब सच्चाई की जीत हुई है तो भाजपा के नेता माफी मांगे।
भाजपा नेताओं को दी नसीहत
धर्माणी ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह का कोई कदम न उठाये जिससे देश के लोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह भर्ष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यक्ति को दबाने का कार्य किया जाएगा तो स्वतन्त्रता की अभिव्यक्ति के क्या मायने रह जाएंगे। धर्माणी ने कहा कि न्यायपालिका ने बेहद सही फैसला दिया है जिसका हर वर्ग ने स्वागत किया है। इस दौरान सदर के पूर्व विधायक तिलक राज, ब्लाक मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
