संजीव महाज,नूरपुर: प्रदेश में चलाए गए जायका प्रोजेक्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का जीवन बदल रहा हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा हैं। महिलाओं को घरों पर रहकर ही ऐसे काम सिखाएं जा रहे हैं जिसके माध्यम से वह अपने लिए आमदनी जुटा सके और आत्मनिर्भर बने सके। इसी के तहत नूरपुर ब्लॉक की पंचायत लदोडी में जाइका प्रोजेक्ट की ओर से गांव की महिलाओं के लिए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण चलाया गया था।
इस प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को आरओ नूरपुर शशिपाल की अध्यक्षता में हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर मवलदोडी के जय लक्ष्मी सेल्फ हेल्प ग्रुप की 14 महिलाओं ने सिलाई का प्रशिक्षण लिया और यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 45 दिनों तक चला । इस प्रशिक्षण में जाइका प्रोजेक्ट ट्रेनर मोनिका ने महिलाओं को ट्रेनिंग दी ।
जाइका प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य गांव की महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप बना कर उन्हें अलग-अलग तरीके का प्रशिक्षण देना है जिसको लेकर गांव की महिलाएं अपने को स्वयं आत्मनिर्भर बना सके और स्वयं अपनी आजीविका में सुधार ओर आर्थिक विकास कर सकती हैं। जाइका प्रोजेक्ट के माध्यम से गांव की महिलाओं को आचार चटनी ,पापड-बड़ी ,बैग मेकिंग व अन्य ट्रेनिंग भी दी जा रही हैं।
आरओ शशिपाल ने बताया कि जाइका प्रोजेक्ट के तहत लदोडी पंचायत के जय लक्ष्मी सेल्फ हेल्प ग्रुप की 14 महिलाओं को नि: शुल्क सिलाई की ट्रेनिंग दी गई हैं। यह ट्रेनिंग 45 दिनों तक चली थी। इस जाइका प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य गांव की महिलाओं सशक्त बनाना हैं। जाइका प्रोजेक्ट की तरफ से इस महिला ग्रुप को एक लाख रुपया की मदद की जाएगी जिससे यह महिलाएं काम करने के लिए इस्तेमाल करेगी और जो सामान इन महिलाओं की ओर से तैयार किया जाएगा उसे बाजार में बेच कर जो प्रोफिट होगा उसे इसी ग्रुप की महिलाओं में बांटा जाएगा। ट्रेनिंग में भाग ले रही सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट भी दिया गया हैं।
जाइका प्रोजेक्ट एसएमएस सुकृति शर्मा ने कहा कि शनिवार को जाइका प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को जो ट्रेनिंग दी जा रही थी उसका समापन हुआ हैं। जायका प्रोजेक्ट के तहत इन्हें निशुल्क सिलाई की ट्रेनिंग दी गई हैं। इस ट्रेनिंग का श्रेय सीपीडीओ नागेश गुलेरिया , डीएफओ अमित शर्मा को दिया जाता हैं और मैं उनका धन्यवाद करती हूं जिन्होंने लदोडी पंचायत को इस प्रोजेक्ट का लाभ उठाने का मौका दिया हैं।
ग्रुप सदस्य अंजू देवी ने कहा कि मैं जाइका प्रोजेक्ट का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने हमें निशुल्क सिलाई की ट्रेनिंग दी हैं। हमने इस दौरान बहुत कुछ सीखा है यह हम महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए गांव में ही एक रोजगार हो जाएगा। मैं पंचायत प्रधान पार्वती देवी का भी धन्यवाद करती हूं जिनकी बदौलत हमें यह मौका मिला हैं।
वहीं लदोडी पंचायत प्रधान पार्वती देवी ने कहा कि हमारी पंचायत के जय लक्ष्मी सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को जाइका प्रोजेक्ट के तहत 45 दिनों की निःशुल्क सिलाई ट्रेनिंग दी गई हैं। इस ट्रेनिंग से हमारी महिलाएं स्वयं रोजगार भी कर सकेगी और ग्रुप में रह कर काम करने पर जाइका प्रोजेक्ट के तहत जो योजनाएं व स्कीमें है उनका भी लाभ उठा पाएंगी। उन्होंने पंचायत की ओर से जायका प्रोजेक्ट विभाग व सरकार का धन्यवाद भी किया जिन्होंने उनकी पंचायत की महिलाओं को यह अवसर दिया हैं।
