राकेश,ऊना: प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की ओर से छात्रों को पीट+ने के तो कई मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते एक सरकारी स्कूल में एक छात्र की ओर से प्रधानाचार्य को थप्प+ड़ मारने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं के एक छात्र को प्रधानाचार्य ने किसी बात को लेकर स्कूल आने को लेकर नसीहत दी। छात्र ने प्रधानाचार्य की नसीहत मानने से इंकार कर दिया तो उन्होंने थोड़ा सख्त लहजे में अनुशासन रखने को कहा।
प्रधानाचार्य का आरोप है कि इस बात से भ+ड़के छात्र ने कार्यालय के भीतर उन्हें थप्प+ड़ मार दिए। वह नीचे गिर गए और शोर मचाने पर अध्यापकों ने उन्हें उठाकर पानी पिलाया। इसी बीच छात्र अपना बैग उठाकर घर चला गया। जानकारी के अनुसार बाद में उक्त छात्र अपने पिता के साथ स्कूल पहुंचा। उक्त व्यक्ति ने स्कूल पहुंचने ही प्रधानाचार्य और अध्यापकों के साथ अभ+द्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस बीच उक्त छात्र के पिता ने तीनों अध्यापकों के साथ भी ध+क्का मु+क्की की हैं।
घटना के बाद प्रधानाचार्य ने एसएमसी कमेटी, पंचायत के सदस्यों को स्कूल बुलाया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। कुछ ही देर में सिविल वर्दी में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में जमघट लग गया। शिक्षा उप निदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि मामले में विभागीय जांच भी करवाई जाएगी। बातचीत की जाएगी और इस मामले में एक कमेटी भी गठित की गई है जो इस मामले में दोनों पक्षों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
