अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रेस क्लब हमीरपुर ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए न+शे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का फैसला किया हैं। सोमवार को हमीरपुर में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील शर्मा, उपाध्यक्ष जस्वीर कुमार ओर संगठन सचित विशाल राणा ने कहा कि हमीरपुर जिला में पुलिस की सख्ती के बावजूद न+शे की स्थिति विकराल होती जा रही है ओर युवा लोग न+शे की चपेट में आ रहे हैं।
न+शे के विरूद्ध लड़ा+ई में पुलिस को तब तक संपूर्ण सफलता नहीं मिल सकती जब तक की आम जनता उनका साथ नहीं देगी। आम लोग पुलिस के पास सीधे जाने में कई कारणों से झिझक महसूस करते हैं इसलिए प्रेस क्लब आम लोगों से आग्रह करता हैं कि प्रेस क्लब के जो सदस्य हैं, उनके पास संदि+ग्ध लोगों की सूचना दें ओर प्रेस क्लब के लोग पुलिस के पास सूचना देकर इस ल+ड़ाई में भाग लेंगे। सूचना देने वाले सभी लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
