राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज ओर इसके साथ लगते क्षेत्र भागसू व जोगिबाड़ा में रात के समय शरा+ब पीकर हुड़+दंग मचाने व गैर कानूनी कार्यों को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग रात को सं+दिग्ध कार्य कर रहे हैं, जिसमें विदेशी लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने जांच के दौरान इस जानकारी को सही पाया पुलिस ने 25 लोगों की टीम का गठन कर इन क्षेत्रों में दबिश दी ओर 12 लोगों को गिर+फ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। गिर+फ्तार किए गए लोगों में दो विदेशी महिलाएं भी पाई गई हैं।
गुरुवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जिन लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की उनमें तिब्बती ओर स्थानीय लोगों सहित विदेशी लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है ओर ऐसे लोग जो कानून को नजर अंदाज कर ऐसे कार्यों को अंजाम दे रहे हैं उन्हे छोड़ा नहीं जाएगा।
एसपी ने कहा कि जो विदेशी लोग इस मामले में पकड़े गए हैं, उसमें इस बात का पता लगाया जाएगा वे कौन से होटल या स्थानीय घरों में रह रहे थे। उन्होंने कहा की ऐसा पता चला है कि कुछ स्थानीय लोगों ने अपने घरों के कमरों में किराए पर विदेशियों को रहने की सुविधा मुहैया करवाई हुई हैं,जो कानूनी तौर पर सही नहीं हैं। उस पर भी पुलिस फार्म सी के तहत कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान अगर कोई पुलिस से साथ अभ+द्र व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें महिला पुलिस कर्मी को डं+डे से मारने का वीडियो सामने आया था उन्होंने कहा कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले वायरल किया गया है जबकि पुलिस की ओर से यह कार्रवाई तीन चार दिन पहले की गई थी। उन्होंने जिला कांगड़ा के सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पूरी जानकारी लेने के बाद ही किसी भी वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करें। उन्होंने कहा कि आधी अधूरी जानकारी के बिना कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो को शेयर करने से बचे।
