बिलासपुर: सुभाष ठाकुर – घुमारवीं थाना के तहत फटोह पंचायत के सारटी गांव में व्यक्ति द्वारा अवैध तोर से खेतों में लगाए गए बिजली के करंट से दो कुत्तों की मौ+त हो गई । गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति उन खेतो से नही गुजरा नही तो व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। खेतों में लगाए गए करंट की शिकायत पुलिस को दी गई है। वहीं करंट के कारण मौ+त का ग्रास बने कुत्तों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस व विद्युत विभाग के कर्मी मामले की जांच कर रहे हैं।
सारटी गांव के किशोरी लाल ने बताया कि वह लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। बुधवार शाम करीब आठ बजे वह घर के आंगन में मौजूद था, तो उसे खेतों की तरफ से कुतों के भोंकने की आवाजें आई। पहले तो उसने सोचा कि शायद किसी ने कुत्तों को डंडे से मारा होगा लेकिन थोड़ी देर तक जब कुत्तों के चिल्लाने की आवाजे बन्द न हुई तो उसे शक हुआ कि शायद कुछ और बात है जिस कारण कुत्ते भौंक रहे हैं। थोड़ी देर में कुत्तों के भोंकने की आवाजें बन्द हो गई। वह टार्च लेकर अपने खेतों की तरफ गया लेकिन उसे कुछ दिखाई नही दिया। वीरवार सुबह वह फिर से जब खेतों की तरफ गया तो उसने देखा कि उसके खेत के साथ अन्य व्यक्ति के खेत हैं। जिसमे बिजली की तारें बिछी हुई हैं। वहीं दो कुत्ते मरे हुए थे। किशोरी लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं विद्युत विभाग के कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। विद्युत विभाग के कर्मियों ने पाया कि खेतों में बिजली की तारों से करंट लगाया गया था। जिस व्यक्ति का वह खेत है उन्ही के द्वारा अपने घर के पास से अवैध तौर पर बिजली की मेन लाइन से तार जोड़कर यह करंट लगाया गया था।वहीं विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता कर्ण चन्देल ने विभाग के अधिकरियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। बिजली की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी गई है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रपाल ने कहा कि इस संदर्भ में शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।
