By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हुआ भरपूर विकास: त्रिलोक कपूर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हुआ भरपूर विकास: त्रिलोक कपूर
himachalpolitical

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हुआ भरपूर विकास: त्रिलोक कपूर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/09/11 at 3:55 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पिछले 9 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से संसदीय क्षेत्र में शुरू की गई योजनाओं को अब देश के अन्य सांसद भी अपना रहे हैं। यह बात हमीरपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर में कही। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रेल नेटवर्क फोरलेन सहित शिक्षा के क्षेत्र में बड़े संस्थाओं को हमीरपुर में खोला गया हैं जिसके लिए वह बधाई के पात्र भी हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से प्रदेश की चारों सीटों पर विजय परचम लहराएगी। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर भी जमकर ह+ल्ला बोला । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा भाजपा जिला महामंत्री राकेश ठाकुर अजय शर्मा रिंटू भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक को जनता के बीच जाने में काफी हिम्मत करनी होगी, क्योंकि उनके पास बताने के लिए कुछ भी नहीं हैं। इसके अतिरिक्त युवाओं को भी छलने का काम किया गया हैं  चुनावी शगुफा छोड़ा गया कि 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा लेकिन अब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है तो इसका कोई अता पता नहीं हैं।
प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता सौभाग्यशाली है कि उन्हें अनुराग ठाकुर के रूप में एक युवा सांसद मिला हैं। जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल के क्षेत्र में उम्दा कार्य किया हैं। अनुराग ठाकुर ने सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा के माध्यम से जनता को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा दी हैं। वहीं खेल महाकुंभ के माध्यम से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका भी दिया हैं। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण करवा कर उनका मान बढ़ाया हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए अनुराग ठाकुर ने करोड़ों रुपए की सौगातें दी हैं, जिसके लिए यहां की जनता उनकी आभारी हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कार्य को भी संसद के प्रयासों से काफी गति प्रदान की गई हैं। इस केंद्रीय विश्वविद्यालय पर 500 करोड़ रूपए खर्च किया जा रहा है, जोकि आने वाले समय में जनता को समर्पित की जाएगी। इसके अतिरिक्त हिमाचल में रेलवे के क्षेत्र में अनुराग ठाकुर के प्रयासों से एक लंबी छलांग लगाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि देश की आधुनिक वंदे भारत ट्रेन जो कि देश की चौथी एवं हिमाचल प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन है, दिल्ली से अंब तक पहुंची हैं। इसके लिए निश्चित तौर पर अनुराग ठाकुर जी बधाई के पात्र हैं। यह उनके अनथक प्रयासों एवं आशीर्वाद से पहुंची है। उन्होंने कहा कि शिमला से धर्मशाला फोरलेन का कार्य भी तेजी से चला हुआ हैं। इससे पहले हमीरपुर पहुंचने पर प्रदेश भाजपा महामंत्री का स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
TAGGED: Anurag Thakur, Development, efforts, hamirpur, parliamentary, Trilok Kapoor, Union Minister
admin September 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर जिला का सबसे बड़ा पावर स्टेशन.. एम्स कोठीपुरा में लगने जा रहा, दूर होगी बिजली की समस्या
Next Article पर्यटन नगरी डलहौजी में लौटी पर्यटकों की बहार,अलग-अलग राज्यों से पहुंच रहे सैलानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?