मंजूर पठान,चंबा(TSN): हिमाचल प्रदेश में मानसून के सीजन में जहां एक तरफ भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हुआ था। पर्यटन कारोबार पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा था, लेकिन अब पर्यटन कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा हैं। हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों का आना एक बार फिर सब शुरू हो गया है जिसके चलते अब होटल कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली हैं।
बता दे की मानसून के सीजन में लगातार भारी बारिशों के बाद जहां रास्ते प्रभावित हुए थे तो वहीं दूसरी ओर पर्यटकों के नहीं आने से होटल कारोबार पर बुरा असर देखने को मिल रहा था। इसी के चलते पर्यटन कारोबारी भी काफी परेशान हो रहे थे लेकिन अब पर्यटन नगरी डलहौजी में देश के अलग-अलग राज्यों से पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी हैं। उम्मीद यही की जा रही है कि आने वाले समय में भी पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा ताकि जिस तरह से मानसून के सीजन ने कारोबार प्रभावित हुआ हैं उसे नुकसान की भरपाई समय रहते होटल कारोबारी और पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यापारी कर सके ।
