मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधानसभा के क्षेत्र तीसा के डिग्री कॉलेज के गर्ल हॉस्टल के हालात बेहद खराब बने हुए हैं। ऐसे में इस हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। पिछले काफी समय से इस छात्रावास में जगह-जगह दरार आने से और भवन के लगातार जर्जर होने के चलते भवन के हालात खस्ता बने हुए हैं।
हॉस्टल के इन हालातों के बारे में कालेज प्रशासन ने कई बार सरकार से इसमें सुधार की मांग की हैं, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हो पाई हैं जिसके चलते यहां शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा हैं। बता दे कि गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली और दूरदराज ग्रामीण इलाकों से शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राएं इस हॉस्टल में रहती हैं।
तीसा कॉलेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुभान मोहम्मद का कहना है कि उन्होंने सरकार को हॉस्टल की स्थिति से अवगत करवाया हैं। उन्होंने मांग उठाई हैं कि जल्द इस छात्रावास की स्थिति को सुधारा जाए ताकि यहां शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उनका कहना है कि छात्रावास की हालत जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह दरारे पड़ने से परेशानी हो रही हैं।
