बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)-जिला परिषद अधिकारियो-कर्मचारियों की मांगो के समर्थन में प्रधान संघ ब्लॉक ने एसडीएम स्वारघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा है |संघ ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि जल्द जिला परिषद कर्मचारियों की मांग को पूरा किया जाए ताकि पंचायतो के ठप्प पड़े विकास कार्य सुचारू रूप से हो सके |
बुधवार को प्रधान संघ ब्लॉक श्री नैना देवी ने एसडीएम स्वारघाट की गैरहाजरी में नायब तहसीलदार स्वारघाट प्यारे लाल के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को जिला परिषद अधिकारियों-कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा | इस अवसर पर नैना देवी ब्लॉक की ग्राम पंचायतो के प्रधानो का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा | प्रधान संघ का कहना है कि जिला परिषद कर्मचारियों की पैन डाउन हडताल का पंचायतो के विकास कार्यो में गहरा असर पड़ा है और लगभग सभी विकास कार्य ठप्प हो चुके है | इन कर्मचारियों की पैन डाउन हडताल से पंचायतों में जन्म व मृत्यू, कृषक प्रमाण पत्र, बीपीएल सर्टिफिकेट, मैरिज रजिस्ट्रेशन, परिवार नकल जैसे सभी काम ठप है जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | संघ ने कहा कि इन कर्मचारियों की पंचायती राज विभाग में विलय की मांग जायज है क्योंकि ये कर्मचारी पंचायतो का कार्य करते है | संघ का कहना है कि इन कर्मचारियों के बिना न तो नये काम शुरू हो पा रहे और न ही चालू कार्य चल पा रहे है, ना ही पुरे हुए कार्यो की पेमेंट हो पा रही है |
