संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): विधानसभा फतेहपुर की पंचायत नेरना के बीएसएफ जवान का मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सं+स्कार कर दिया गया। नेरना सबंधित बीएसएफ जवान बलबीर चंद छत्तीसगढ़ में हैंड ग्रे+नेड की चपेट में आने कारण शही+द हो गया था।
शहीद जवान की पार्थिव देह मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंची। पार्थिक दे+ह के नेरना पहुंचते ही पूरा क्षेत्र बलबीर चंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा। वहीं कुछ समय बाद जवान बलबीर चंद का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सं+स्कार किया गया जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ो लोग शामिल हुए । उनकी चि+ता को उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी ।
