सचिन शर्मा, मनाली(TSN): हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में मंगलवार को हिमालय रोपवे और स्की सेंटर सोलं में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टेबल-टॉप एक्सरसाइज और मॉक ड्रिल का आयोजन कर यहां लोगों को बचाया गया। सोलंगनाला में आयोजित इस मॉकड्रिल में मनाली प्रशासन ,मनाली पुलिस,एनडीआरएफ,होमगार्ड और अग्निशमन विभाग ने शिरकत की।
सोलंगनाला में आयोजित की गई इस मॉक ड्रिल में रोपवे में लोगों के फंसे होने को लेकर परिदृश्य तैयार किया गया था, जिसमें कुछ लोगों को फंसा हुआ दिखाया गया और उनको निकालने का प्रयास पुलिस,स्थानीय रेस्क्यू टीम और अग्निशमन विभाग ने किया लेकिन वह विफ़ल रहे । इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
डोकोमिडेशन कॉडीनेटर DDMA कुल्लू वर्षा और
अनिल कुमार, निरक्षक NDRF ने कहा कि मनाली के सोलंगनाला में आज टेबल टॉप एक्सरसाइज और मॉकड्रिल आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदेश में कई तरह की आपदाएं आ रही है ऐसे में आज यहां पर रोपवे में लोगों के फंसे होने को लेकर परिदृश्य तैयार किया गया था जिसमें लोगों को जागरूक किया गया ओर आपदा के दौरान किस तरह से अपना बचाव किया जा सकता है उसके बारे में भी बताया गया।
उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में सभी विभागों ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल आपदा की तैयारी और प्रतिक्रिया का एक अनिवार्य पहलू हैं। इस अभ्यास के संचालन से हम आपातकालीन तैयारी योजनाओं में किसी भी अंतराल की पहचान करने और वास्तविक आपातकाल की स्थिति में अपनी प्रतिक्रिया में सुधार करने में सक्षम होते हैं। इसी के मद्द्देनज़र मंगलवार को सोलांग रोपवे एवं स्की सेंटर में टेबल टॉप अभ्यास और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
