मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिला के तहत आने वाले शिक्षा खंड तीसा में 81 प्राथमिक विद्यालय हैं और इनमें कई स्कूल ऐसे हैं जहां स्टाफ की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। 81 प्राथमिक विद्यालय में कई स्कूलों में स्टाफ पूरा है लेकिन 16 प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं जहां एक एक अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे है और उन स्कूलों में अध्यापकों को भी परेशानी हो रही हैं, क्योंकि स्कूल में डाक या अन्य कार्य करना भी मुश्किल हो रहा हैं।
81 स्कूलों में तीन हजार से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है और कई बार सरकार से मांग भी की गई है लेकिन अभी तक मांग को पूरा नहीं किया गया हैं। अब शिक्षा विभाग ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की जल्द स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए ।
शिक्षा खंड तीसा के अधीक्षक सुनेश कुमार का कहना हैं कि हमारे शिक्षा खंड में 81 स्कूल हैं जहां 3736 बच्चों की संख्या हैं,जिनमें 189 जेबीटी के पद स्वीकृत हैं, लेकिन हमारे 16 स्कूल ऐसे है जहां एक एक अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा हैं। वहसरकार से मांग करते हैं किपदों को भरा जाए ताकि दिक्कत ना हो सके ।
