शिमला :चन्द्रिका (TSN)-विकसित भारत संकल्प यात्रा हिमाचल प्रदेश में शुरू हो चुकी है, जिसके प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्र में यह यात्रा अभी चल रही है। वहीं 25 नवंबर से शेष हिमाचल में भी यह रथ चलने शुरू हो जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार के द्वारा पिछले 9 वर्षों के अंतर्गत विभिन्न विभिन्न प्रकार की योजनाएं समाज कल्याण, गरीब कल्याण और समस्त समाज के उत्थान के लिए चलाई गई।
बिंदल ने कहा की इस यात्रा का उद्देश्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, गांव-गांव में यह रथ पहुंचेंगे। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की संपूर्ण जानकारियां रहेगी। गरीबों के लिए, माताओं बहनों के लिए, रोजगार संबंधित कौन सी योजनाएं हैं, महिला मंडलों के लिए कौन सी योजनाएं हैं, स्वास्थ्य संबंधित, आदि-आदि जो योजनाएं केंद्र की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां आम जनमानस को प्राप्त करवाई जायेगी, ताकि प्रत्येक व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ ले सके। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि इन रथों में जहां विभिन्न प्रकार के पत्रक और किताबें उपलब्ध होगी, उन पत्रक और पुस्तकों को पढ़कर हम सभी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं। कुछ वीडियो रील इन रथों के अंदर उपलब्ध रहेगी जो की इनमे दिखाई जाएगी,जिससे बहुत सारी जानकारियां सभी लोगों को प्राप्त होगी। इसमें सभी मोबाइल एप्स की जानकारी होगी, जिसको हम अपने मोबाइल पर डाउनलोड करके सभी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं।
