By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर बोले…प्रतिभा सिंह का बयान और नगर निगम का परिणाम काफी है सरकार की स्थिति बयां करने में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर बोले…प्रतिभा सिंह का बयान और नगर निगम का परिणाम काफी है सरकार की स्थिति बयां करने में
himachalpolitical

जयराम ठाकुर बोले…प्रतिभा सिंह का बयान और नगर निगम का परिणाम काफी है सरकार की स्थिति बयां करने में

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/08 at 6:00 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान और नगर निगम सोलन के मेयर का चुनाव ही काफी है यह बताने के लिए कि प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच किस तरह का तालमेल है। यह बात पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सोलन में कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर दूसरी महिला मेयर बन गई और भाजपा को डिप्टी मेयर का पद मिल गया। वहीं, दूसरी तरफ प्रतिभा सिंह कह रही हैं कि सरकार के जश्न की उन्हें कोई जानकारी हीं नहीं है। इन्हीं बातों से स्पष्ट हो जाता है कि सरकार और संगठन की क्या हालत है।

भाजपा पूरे प्रदेश में मनाएगी विरोध दिवस

प्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर भाजपा पूरे प्रदेश में विरोध दिवस मनाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश इस वक्त आपदा के दौर से गुजर रहा है। हजारों लोग घर से बेघर हो चुके हैं और कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में सरकार जश्न मनाने की सोच रही है। बेहतर होता कि प्रभावितों के हित में काम करते। प्रदेश सरकार अपने एक वर्ष की कोई एक उपलब्धि बता दे जिसके दम पर वे जश्न मनाने जा रहे हों। झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आए लेकिन एक भी पूरी नहीं कर सके। एक वर्ष में 12 हजार करोड़ का कर्ज लेकर रिकार्ड बना दिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। मंडी जिला को एक तरह से खंडहर बनाकर रख दिया गया है। एक साल में सरकार ने सभी विकास कार्यों को मंझधार में छोड़ दिया है। शिवधाम और कॉलेज भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। यूनिवर्सिटी का दायरा घटा दिया गया। ग्रांट भी बंद कर दी गई है। लोअर हिमाचल के बच्चों के साथ सरकार कुठाराघात कर रही है। इसस पहले उन्होंने मंडी जिला भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी विभाग की तरफ से आयोजित कार्यशाला में भी शिरकत की और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika December 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह बोले…सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं
Next Article IGMC में नहीं बढेंगे मरीजों की डाइट व अन्य सुविधाओं के लिए चार्जेज, रोगी कल्याण समिति की बैठक में हुआ फ़ैसला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?