सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा त्यौहारी सीजन में दिवाली के समय पर भरे गए 110 सैंपलों में से 6 सैंपलों की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची है । जिसमें से 2 सैम्पल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं, इसको लेकर विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए है वहीं एक महीने के भीतर जवाब मांगा गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन जिला के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि त्यौहारी सीजन में विभाग द्वारा 110 सैंपल मिठाइयों के भरे गए थे । जिसमें से 6 सैंपल की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची जिसमें से दो सैंपल मिल्क केक के सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं।उन्होंने कहा कि यह सैंपल दाड़लाघाट से विभाग द्वारा भरे गए थे जिसमें फैट की मात्रा ज्यादा है ऐसे में इनको नोटिस जारी कर दिए गए हैं और एक महीने में इनका जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि इसमें जवाब न मिलने पर एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
