By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चुनावी संग्राम में उतरने से पहले हिमाचल में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता.. बोले BJP का मिशन लोटस हुआ फेल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चुनावी संग्राम में उतरने से पहले हिमाचल में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता.. बोले BJP का मिशन लोटस हुआ फेल
himachalpolitical

चुनावी संग्राम में उतरने से पहले हिमाचल में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता.. बोले BJP का मिशन लोटस हुआ फेल

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/04/16 at 6:15 PM
Share

शिमला:कमल भारद्वाज (TSN)-लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मैदान में उतरते से पहले हिमाचल कांग्रेस ने एकजुटता दिखाई है और आपसी मतभेद को भुलाकर चुनाव मैदान में भाजपा को शिकस्त देने का ऐलान किया है।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा है और कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का मिशन लोटस फेल हो गया है और लोकसभा व विधान सभा के उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार और मजबूत होगी।

सीएम बोले 15 महीने में हर चुनौती से युद्ध की तरह लड़े और जीते

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता बिकाऊ लोगों को चुनाव में सबक सिखाएगी। भाजपा ने लोकतंत्र का अपमान कर चोर दरवाजे से सरकार हथियाने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिली।देवभूमि के लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं। सीएम सुक्खू ने अपने 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को को गिनाते हुए कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को भाजपा ने बिगाड़ा जिसमें कांग्रेस सरकार ने सुधार किया। सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतीयां 15 महीने में आई जिससे सरकार ने लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।आर्थिक संकट,प्राकृतिक आपदा और भाजपा द्वारा पैदा किया राजनीतिक संकट जिसका बखूबी सामना किया।भाजपा ने केवल रोड़े अटकाने का काम किया और महिलाओं के 1500 रुपए भी रुकवाए।सरकार को गिराने का भाजपा ने प्रयास किया और एक राज्यसभा सीट कांग्रेस से चुराई है। बिकाऊ नेता जन सेवक नही हो सकते। चार लोकसभा सीट के साथ छ विधान सभा उपचुनाव भी कांग्रेस जीतेगी।1 जून को जब परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।कांग्रेस ने शिक्षित प्रत्याशी ने दिए हैं जो मुद्दो पर बात करेंगे,इस तानाशाही ताकत को हारने की शुरुआत हिमाचल से होगी।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद और मजबूत होगी सरकार-डिप्टी सीएम

वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का हिमाचल में मिशन लोटस फेल हो गया है और भाजपा अपने चक्रव्यूह में फस गयी हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों को देखकर अब भाजपा कैंडिडेट बदलने पर विचार कर रही है। हिमाचल में सरकार को अब कोई खतरा नही है लोकसभा चुनाव में जीत का चौका और विधान सभा उपचुनाव में छक्का लगेगा। सरकार पहले से भी ज्यादा मजबूत होगी।

चुनाव के वक्त असल मुद्दों से BJP भटकाती है लोगो का ध्यान-प्रतिभा सिंह

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों के वक्त भाजपा असल मुद्दों से हमेशा जनता का ध्यान भटकाने का काम करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में जा रही है। संगठन और सरकार आपसी मतभेद को भुलाकर चुनाव में जा रही है और प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देगी। सरकार ने विकट परिस्थितियों के बावजूद जनहित में कार्य किया है और जो वायदे किए थे उन्हें भी पूरा किया जा रहा है।

TAGGED: Shimla congress joint Press conference
Chandrika April 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विकास के मामले में मंडी को जलील करने का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस – जयराम
Next Article हिमाचल के HAS टॉपर अनमोल ने पास की UPSC परीक्षा…देश भर में हासिल किया 438वां रैंक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?