By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल के HAS टॉपर अनमोल ने पास की UPSC परीक्षा…देश भर में हासिल किया 438वां रैंक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल के HAS टॉपर अनमोल ने पास की UPSC परीक्षा…देश भर में हासिल किया 438वां रैंक
himachalNews

हिमाचल के HAS टॉपर अनमोल ने पास की UPSC परीक्षा…देश भर में हासिल किया 438वां रैंक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/04/16 at 10:16 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-एक माह पहले हिमाचल प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में टॉप करने वाले मंडी जिला के अनमोल ने एक और कीर्तिमान हासिल किया है। जिला के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत पौंटा के चुक्कू टांडा गांव निवासी 30 वर्षीय अनमोल ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा को उतीर्ण कर दिया है। अनमोल ने देश भर में 438वां रैंक हासिल करके यह मुकाम हासिल किया है

अनमोल के पिता कृष्ण चंद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा से हालही में सेवानिवृत हुए हैं। वह आरटीओ मंडी के पद पर कार्यरत थे। उनकी माता उषा बल्द्वाड़ा वार्ड से जिला परिषद की सदस्य हैं। माता उषा ने बताया कि बेटे की इस कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें कि इनके दो बेटे हैं जिसमें अनमोल बड़े हैं और इनका छोटा भाई भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। इससे पहले भी अनमोल ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी लेकिन उसमें सफलता हासिल नहीं हो पाई थी। अब बेटे ने यूपीएससी की परीक्षा को उतीर्ण करके न सिर्फ परिवार और क्षेत्र को बल्कि पूरे प्रदेश को देश भर में गौरवांवित किया है। अनमोल ने एनआइटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक जबकि आइआइटी दिल्ली से एम.टेक की पढ़ाई की है।

हिमाचल में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में किया था टॉप

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में अनमोल ने हालही में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। मौजूदा समय में अनमोल शिमला जिला के टूटू में बीडीओ के पद पर तैनात है। अनमोल रोजाना 10 घंटों से ज्यादा का समय पढ़ाई करता था और आज इस मेहनत के कारण वह इस मुकाम को हासिल कर पाया है।

TAGGED: Mandi anmol Passed UPSC exam
Chandrika April 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुनावी संग्राम में उतरने से पहले हिमाचल में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता.. बोले BJP का मिशन लोटस हुआ फेल
Next Article सफाई ठेकेदार के बेटी ने 203वें रैंक के साथ पहले प्रयास में पास किया UPSC एग्जाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रक्तदान महादान का संदेश, भारत विकास परिषद सुंदरनगर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Ago

सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में देरी पर छात्र अभिभावक मंच का विरोध, जल्द भर्ती की मांग

Ago
CM Sukhwinder Singh

तकनीकी संस्थानों के लिए नई नवाचार नीति लागू, दो करोड़ रुपये के कोष से स्टार्टअप और अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

Ago

नूरपुर की राजनीति में बढ़ी गर्माहट, पोस्टरबाज़ी और विकास के मुद्दे पर अकिल बक्शी का बड़ा बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?