हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पानी का बिल वूसलने के लिए गए फैसले पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है।कोई इस फैसले को सही मान रहा है तो कोई इसे किसानों के लिए चिंताजनक बता रहा है।प्रदेश सरकार पानी के बिल देने का प्रस्ताव लेकर आई है।इस प्रस्ताव के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में भी मासिक 100 रुपए पानी के बिल के वसूलने का प्रावधान रखा गया है।लोगों का यह भी कहना है कि यदि मासिक पानी का बिल लिया जाएगा तो फिर ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे पानी की व्यवस्था भी की जाए।
किसी ने कहा सरकार का बेहतर फैसला,तो कोई बोला किसानों के लिए सही नहीं
जगोता का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोतों का सही ढंग से संरक्षण नहीं किया गया है। ऐसे में लोग नल के पानी पर ही निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पानी के बिल लेने का फैसला लेने जा रही है तो यह सही है। मासिक 100 रुपए पानी का बिल लिया जाए लेकिन पानी की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए।
सुनील का कहना है कि प्रदेश सरकार जो निर्णय लेने जा रही है वह बिल्कुल सही है। इस निर्णय से पानी की बर्बादी पर लगाम लगेगी। उनका कहना है कि निशुल्क सुविधाओं की आदत जनता को नहीं लगनी चाहिए।
सींटू का कहना है कि सरकार जो निर्णय लेने जा रही है वह सही नहीं है। यदि किसानों से पानी का बिल लिया जाएगा ताकि किसानों का परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।
