By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नवंबर माह में सोलन व धर्मशाला की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड…तापमान सामान्य से अधिक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नवंबर माह में सोलन व धर्मशाला की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड…तापमान सामान्य से अधिक
himachalweather

नवंबर माह में सोलन व धर्मशाला की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड…तापमान सामान्य से अधिक

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/11/04 at 4:07 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह के सर्द मौसम में भी अब गर्मी का एहसास हो रहा है।इस सीजन में सूर्य की बढ़ती तपिश के कारण नवंबर माह में अधिकतम तापमान के रिकाॅर्ड टूट गये है।प्रदेश में जहां अक्टूबर माह में सुखा रहा वहीं नवंबर माह का आगाज भी शुष्क मौसम के साथ हुआ।

दिन ब दिन बढ़ती गर्मी के कारण रविवार को सोलन व धर्मशाला में अधिकतम तापमान के सभी रिकाॅर्ड टूट गए हैं। इन दोनों स्थानों पर नवंबर का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोलन में 29.0 और धर्मशाला 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया,जो अब तक का रिकाॅर्ड है।इससे पहले शनिवार को ऊना,सोलन,केलांग और कांगड़ा में अधिकतम तापमान के पुराने रिकॉर्ड टूट गए थे।इन क्षेत्रों में अभी तक का नवंबर में सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ।वहीं, राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश के तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं जिसके कारण नवंबर माह की धूप ने पसीना छुड़ा दिया है।आगामी दस दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है और बढ़ते तापमानों से अगले तीन दिन राहत मिलने के आसार नही हैं।8 नवंबर के बाद बढ़ते तापमान कम होने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है।

12 नवंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगले दस दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं।राज्य के सभी क्षेत्रों में 12 नवंबर तक माैसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है।उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को प्रदेश के चंबा,कांगड़ा व लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।प्रदेश में आगामी दस दिनों तक बारिश की कोई आसार नही है।प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं।8 नवंबर तक तापमान इसी तरह पूरे प्रदेश में बने रहेंगे।नवंबर माह में अभी तक का सोलन में 29.0 और धर्मशाला 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया,जो अब तक का रिकाॅर्ड है।इससे पहले शनिवार को ऊना में नवंबर माह में तापमान का रिकॉर्ड टूटा है।8 नवंबर के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में गिरावट आने की संभावना है लेकिन बावजूद इसके तापमान फिर भी सामान्य से अधिक बने रहेंगे।बद्धत्व तापमानों का कारण पश्चिमी विक्षोभ का न आना व मौसम शुष्क बने रहना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 8.8, भुंतर 7.2, कल्पा 4.8, धर्मशाला 13.5, ऊना 10.0, नाहन 16.0, केलांग 3.2, पालमपुर 11.0, सोलन 9.4, मनाली 7.0, कांगड़ा 11.1, मंडी 11.3, बिलासपुर 11.9, हमीरपुर 10.6, चंबा 12.1, डलहाैजी 13.0, कुफरी 10.9, कुकुमसेरी 0.4, नारकंडा 8.6, भरमाैर 10.0, रिकांगपिओ 7.4, सीओबाग 7.0, समदो 4.9, बरठीं 9.4, कसाैली 15.1, ताबो -2.8, सैंज 9.3 व बजाैरा में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

शिमला 23.2
सुंदरनगर 29.6
भुंतर 30.0
कल्पा 23.4
धर्मशाला 27.6
ऊना 32.6
केलांग 19.2
सोलन 29.0
मनाली 21.8
कांगड़ा 29.8
मंडी 27.2
बिलासपुर 30.7
हमीरपुर 35.5
चंबा 29.4
धाैलाकुआं 30.3
बरठीं 29.5
नेरी 30.3

TAGGED: Shimla Meteorological Department
Chandrika November 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने के लिए पशुपालन विभाग ने मांगा फंड
Next Article 53 पंचायतों के लोगों को राहत…एक महीने से रिक्त चल रहा एसडीएम चुराह का पद भरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जनसेवा की नई पहल: जिला परिषद सदस्य सुशांत मोदगिल ने गंगोट पंचायत को भेंट किया डेड बॉडी फ्रीजर

Ago

ऊना में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और 2027 चुनावी तैयारियों पर जोर

Ago

13.39 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त

Ago

सीनियर सिटीजन काउंसिल ने गंभीर रोगियों को दी आर्थिक सहायता, कैंसर मरीजों के लिए बढ़ाई मदद राशि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?