बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-बिलासपुर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है।सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर धुंध छाई रहती है,जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरे के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ा
बता दें कि जिला बिलासपुर में कोहरे के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है.प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और जरूरत पड़ने पर गाड़ियों में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। साथ ही,बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।कोहरा और ठंड बढ़ने से बिलासपुर के लोग फिलहाल राहत की उम्मीद कर रहे हैं,लेकिन मौसम की इस मार ने उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।
