By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: छोटी काशी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग, डीसी ने किया स्वागत, शुरू हुआ शिवरात्रि महोत्सव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > छोटी काशी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग, डीसी ने किया स्वागत, शुरू हुआ शिवरात्रि महोत्सव
himachalReligion

छोटी काशी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग, डीसी ने किया स्वागत, शुरू हुआ शिवरात्रि महोत्सव

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/25 at 10:19 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जनपद के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग छोटी काशी मंडी पहुंच गए हैं।मंगलवार दोपहर बाद डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने राज माधव राय मंदिर के बाहर विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद देव कमरूनाग का स्वागत किया। इसके बाद देव कमरूनाग की छड़ी को राजमहल ले जाया गया जहां राज परिवार के मुखिया ने देवता रीति रिवाजों के अनुसार स्वागत किया। इसके बाद देव कमरूनाग की छड़ी को टारना माता मंदिर ले जाया गया।अब देव कमरूनाग 8 दिनों तक टारना माता मंदिर में ही विराजमान रहेंगे और हजारों की संख्या में उनके भक्त यहां आकर दर्शन करके आशीवार्द प्राप्त करेंगे।

देव कमरूनाग के बाद जिला के प्रमुख देवी-देवताओं ने भी मंडी में दी दस्तक

बता दें कि मंडी में प्राचीन काल से मनाए जा रहे शिवरात्रि महोत्सव का आगाज देव कमरूनाग के मंडी आगमन से ही माना जाता है। देव कमरूनाग वर्ष में सिर्फ एक बार शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए ही मंडी आते हैं। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि देव कमरूनाग से उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की है। उन्होंने कहा कि देवता के आने से महोत्सव का आगाज हो गया है।

जिला के 216 प्रमुख देवी-देवताओं को दिया गया है शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण

सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस बार भी 216 पंजीकृत देवी देवताओं को शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण दिया गया है। मंगलवार को देव कमरूनाग सहित कुछ प्रमुख देवी-देवताओं का आगमन हो गया है जबकि अधिकतर देवी-देवताओं का आगमन कल यानी शिवरात्रि वाले दिन होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहे और किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए देव कमरूनाग और अन्य प्रमुख देवी-देवताओं से गुहार लगाई जाएगी।

कल शिवरात्रि के उपलक्ष पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

बता दें कि कल शिवरात्रि के उपलक्ष पर सुबह 10 बजे एक लघु जलेब यानी शोभायात्रा निकाली जाएगी।यह शोभायात्रा राज माधव राय मंदिर से लेकर बाबा भूतनाथ मंदिर तक निकलेगी। यहां डीसी मंडी विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। कल दिन भर डीसी मंडी विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजन करेंगे।इसके बाद वीरवार को 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का सीएम द्वारा विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।वीरवार 27 फरवरी को दोहपर बाद भव्य जलेब निकलेगी और पड्डल मैदान पहुंचेगी जहां इस महोत्सव का आगाज होगा।

TAGGED: Mandi Shivratri festival started
Chandrika February 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जगत सिंह नेगी बोले..पटवारी कानूनगो स्टेट काडर का फैसला सभी से बातचीत के बाद लिया गया
Next Article शिवरात्रि महोत्सव में चिट्टेरियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर… असामाजिक गतिविधि पर नजर रखेगा एंटी गुंडा सेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?