By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिवरात्रि महोत्सव में चिट्टेरियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर… असामाजिक गतिविधि पर नजर रखेगा एंटी गुंडा सेल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिवरात्रि महोत्सव में चिट्टेरियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर… असामाजिक गतिविधि पर नजर रखेगा एंटी गुंडा सेल
himachalNews

शिवरात्रि महोत्सव में चिट्टेरियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर… असामाजिक गतिविधि पर नजर रखेगा एंटी गुंडा सेल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/25 at 10:27 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार मंडी जिला पुलिस चिट्टेरियों पर विशेष नजर रखेगी। मंडी जिला पुलिस ने इसके लिए एक सेल का गठन किया है। पुलिस के लोग बीना वर्दी के पूरे महोत्सव में घूमकर चिट्टेरियों पर फिर नशे का काला कारोबार करने वालों पर नजर रखेंगे। यह जानकारी एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने महोत्सव के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। साक्षी वर्मा ने बताया कि पूरे महोत्सव को 6 सेक्टर में बांटा गया है और हर सेक्टर पर एक राजपत्रित अधिकारी को तैनात किया गया है। पूरे महोत्सव में 800 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। चिट्टे के खिलाफ मंडी जिला पुलिस ने जो अभियान चलाया है उसके तहत एक सेल गठित किया गया है। पड्डल मैदान में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जहां पर लोग जाकर हर प्रकार की शिकायत या सूचना दे सकते हैं।

साक्षी वर्मा,एसपी मंडी ने दी ये जानकारी

साक्षी वर्मा ने बताया कि महोत्सव में सबसे ज्यादा भीड़ पड्डल मैदान में होती है और वहां कुछ ऐसे तत्व भी घूमते हैं जो असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।ऐसे लोग चोरी या फिर नशे में धुत्त होकर कुछ ऐसी हरकतें करते हैं जिससे दूसरों का असुरक्षा महसूस होती है।ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने एंटी गुंडा सेल गठित किया है।एंटी गुंडा सेल की टीम भी बीना वर्दी के पूरे महोत्सव में घूमेगी और ऐसे लोगों पर नजर रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि शहर भर में पुलिस के 275 सीसीटीवी कैमरे पहले से स्थापित हैं जबकि महोत्सव के दौरान 55 अस्थायी कैमरों को भी इंस्टॉल किया गया है जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

ट्रेफिक व्यवस्था में भी किया गया है बदलाव

साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के दौरान शहर की ट्रेफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव भी किया गया है। कुछ स्थानांेपर वन-वेन ट्रेफिक लागू किया गया है।शहर में प्रवेश और निकासी के लिए नए और पुराने पुल से एकतरफा यातायात ही रहेगा।शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।टारना माता मंदिर से आने वाले वाहनों को सुकोड़ी चौक से होकर आना पड़ेगा।जोनल हास्पिटल से आने वाली बसों के लिए सुकोड़ी पुल के पास नगर निगम की पार्किंग में अस्थायी बस स्टॉप बनाया गया है।इसके अलावा पुलिस लाइन के पास भी अस्थायी बस स्टॉप की सुविधा रहेगी।

साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस का पहरा रहेगा।वहां पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और हर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है।उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने के लिए शहरवासियों और आने वाले सभी लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की है।

TAGGED: Mandi Police will keep a special eye on chitteris
Chandrika February 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article छोटी काशी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग, डीसी ने किया स्वागत, शुरू हुआ शिवरात्रि महोत्सव
Next Article सोने की नकली ईंट देकर बुजुर्ग से दो लाख की ठगी.. पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता

Ago

बाड़ीधार मेले में नम्होल के समाजसेवियों ने लगाया सेवा का भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?