बिलासपुर,सुभाष ठाकुर (TSN)-लुहणू मैदान के पास रेलवे निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन पिलरों पर कार्य कर रहे रागिब (24) पुत्र शहीद, निवासी गांव नागला, डाकघर ववेल बुजुर्ग, तहसील बेहेट, जिला सहारनपुर,उत्तर प्रदेश की ऊंचाई से गिरने के कारण मौ.त हो गई।घटना के बाद तुरंत मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को थाना सदर पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आगामी कारवाई के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि रेलवे में कार्य कर रहे एक मजदूर की गिरने से मौ.त हुई है।उन्होंने बताया मजदूर ने कोई सेफ्टी वेल्ट नहीं लगाई थी जिस कारण गिरने से उसकी मौ.त हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया ओर पुलिस की ओर से आगामी कारवाई जारी है।
