By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पुलिस और सम्बद्ध संगठन को लेकर कटौती प्रस्ताव पर हंगामे के बाद बाहर चला आया विपक्ष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पुलिस और सम्बद्ध संगठन को लेकर कटौती प्रस्ताव पर हंगामे के बाद बाहर चला आया विपक्ष
himachalpolitical

पुलिस और सम्बद्ध संगठन को लेकर कटौती प्रस्ताव पर हंगामे के बाद बाहर चला आया विपक्ष

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/03/24 at 7:30 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के 11वें दिन विपक्ष की ओर से पुलिस और सम्बद्ध संगठन को लेकर लाए गए कटौती प्रस्ताव के वक्त हंगामा हो गया.कटौती प्रस्ताव पर जवाब के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर विमल नेगी की मौत मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया.इस पर सदन के भीतर हंगामा बरप गया.सदन में देर तक हंगामे के बाद विपक्ष के सदस्य सदन से उठकर बाहर चले आए.सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लाचार हो गई है.सदन में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है.ऐसे में विपक्ष जनता तक बात पहुंचाने के लिए सदन से बाहर आ गया.

जयराम बोले- CBI जांच से डर रहे हैं मुख्यमंत्री

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष लगातार चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में CBI की जांच की मांग कर रहा है.विमल नेगी का परिवार भी लगातार यही मांग कर रहा है.जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार CBI जांच नहीं करना चाहती है.क्योंकि,CBI जांच हुई तो कई बड़े खुलासे होंगे.करोड़ों के घपले सामने आएंगे और बहुत लोगों को परेशानी होगी.उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग अपनी संवेदनाएं प्रकट करने के लिए विमल नेगी के परिवार से मिले थे.मुख्यमंत्री को यह भी रास नहीं आया और राजनीति का आरोप लगा रहे हैं.जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री खनन की बात करते हैं.मुख्यमंत्री को इस बात का जवाब देना चाहिए कि खनन के मामले में उनकी गाड़ी में साथ घूमने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री CBI जांच से डर रहे हैं इसलिए ED और CBI जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं पर गलत आरोप लगा रहे हैं.

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika March 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दिल्ली से शिमला आए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग.. उप मुख्यमंत्री के साथ DGP थे सवार
Next Article रेलवे निर्माण में कार्य कर रहे मजदूर की गिरने से हुई मौ.त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?