By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर ने शिक्षकों पर कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा – लोकतंत्र में संवाद आवश्यक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर ने शिक्षकों पर कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा – लोकतंत्र में संवाद आवश्यक
himachalpolitical

जयराम ठाकुर ने शिक्षकों पर कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा – लोकतंत्र में संवाद आवश्यक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/05 at 9:50 AM
Share

Mandi, 05 May – पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर केवल दिखावटी जनहित की बात कर रहे हैं, जबकि धरातल पर कर्मचारियों और आम जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों को अनदेखा करते हुए राज्य सरकार ने वार्ता के बजाय दमन का रास्ता अपनाया है। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा 16 अप्रैल को सरकार को ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन जवाब में सरकार ने कई अध्यापकों को निलंबित कर दिया और 900 से अधिक शिक्षकों पर मुकदमे दर्ज करवा दिए। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतंत्र की भावना के भी विपरीत है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, तब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षकों से संवाद कर समाधान निकाले, न कि शिक्षा व्यवस्था को बाधित करे। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सबसे ऊपर होना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार इसके प्रति पूरी तरह उदासीन दिखाई दे रही है।

 

‘आंबेडकर सम्मान संपर्क अभियान’ के तहत सराज में जनसंवाद

जयराम ठाकुर ने सराज के खनेरी और खूनागी गांवों में ‘आंबेडकर सम्मान संपर्क अभियान’ के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ा रही है और केंद्र सरकार द्वारा उनके स्मृति स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया है।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने वर्षों तक डॉ. आंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे, जबकि भाजपा सरकार ने उनके विचारों को धरातल पर उतारने का काम किया है।

TAGGED: Mandi opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika May 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में NEET परीक्षा सम्पन्न… कड़ी सुरक्षा रही मुस्तैद
Next Article भारत की सांस्कृतिक आत्मा की भौगोलिक यात्रा’ विषयक पुस्तक का HPU में विमोचन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 से 23 अप्रैल तक होंगे इंटरव्यू

Ago

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?