सरकार के नए दिशा निर्देशो के अंतर्गत धरमपुर की चार पंचायतों को गोपालपुर विकास खंड में मिलाया गया। इन पंचायतों को गोपालपुर विकास खंड में मिलाने से 4 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिल है । अब इन पंचायतों के लोग जो कृषि से जुड़े है उनके लिए यह फैसला काफी राहत भरा है। इन पंचायतों को विकास खंड गोपालपुर में मिलाने का स्वागत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर के ओएसडी विक्रम ठाकुर ने किया है। विक्रम ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ओर विधायक कर्नल इंद्र सिंह का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत परसद्दा हवाणी, रोपड़ी, चौक ब्राड़ता व झंझैल पहले धर्मपुर विकास खंड के तहत आती थी, जबकि ग्रामीण विकास विभाग का विकास खंड गोपालपुर था। जिससे कि लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों को कृषि से जुड़े काम करवाने के लिए दोनों तरफ जाना पड़ता था, किन्तु अब सरकार के नए दिशा-निर्देश के अनुसार इन चारों पंचायतों को धर्मपुर विकास खंड से काटकर गोपालपुर विकास खंड में मिलाया गया है, जिससे इन चारों पंचायतों के हजारों निवासियों को लाभ मिलेगा।
ठाकुर ने कहा कि सरकार के निर्देश थे कि प्रत्येक पंचायत का कार्य जिस भी विकास खंड से चलता है, उसे भी विकास खंड में शामिल किया जाए ताकि कृषि गतिविधियों में बाधा उत्पन्न न हो। गांवो के बहुत से लोग अभी भी कृषि पर निर्भर है ,जिन्हें कृषि से संबंधित समस्याये आती रहती है ओर उन्हें उन समस्याओं को निपटाने के लिए इधर उधर जाना पड़ता है। इसलिए सरकार ने ये दिशा निर्देश दिए थे की पंचायत का कार्य जिस भी विकास खंड से चलता है, उसे उसी विकास खंड में शामिल किया जाए। सरकार के इन्हीं दिशा-निर्देशों पर इन चार पंचायतों को गोपालपुर विकास खंड में मिलाया गया है।
चारों पंचायतों के स्थानीय निवासियों की यह काफी बड़ी और काफी समय से ये मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूरा कर दिया है ओर कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर इसके लिए बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास किए।
