किन्नौर: प्रदेश में हो रही भारी बारिश है अब आम लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है प्रदेश में जहां बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं तो वहीं अब जिला किन्नौर के काचरंग नामक गांव के समीप एक नाले
में मंगलवार को बाढ़ क़ा मंजर देखने को मिला। यह बाढ़ काचरंग गांव के ऊपरी क्षेत्र मे एक झील के टूटने से आई है। झील के टूटने से सारा पानी नाले में आ गया जिससे नाले ने बाढ़ क़ा रूप धारण किया है। काचरंग के ग्रामीणों की जानकारी अनुसार काचरंग गांव के समीप एक नाला है, जिसमें पहाड़ो के ऊपरी तरफ लंबे समय से नाले मे बड़े बड़े पत्थरों के एकत्रित होने से एक झील क़ा निर्माण हुआ था। यह झील बारिश में जलस्तर बढ़ने से टूट गई और और इसका सारा पानी नाले में आ गया है जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, हालांकि नाले में आई इस बाढ़ से किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
जिला के काचरंग गांव के नाले मे आई इस बाढ़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।डीएसपी भावानगर राजू ने बताया कि काचरंग समीप नाले मे आई बाढ़ के विषय मे उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत की है लेकिन यह घटना 25 जुलाई की हुई है और बारिश के चलते नाले का जलस्तर आज भी बढ़ा हुआ है । उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिला मे 28 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है ओर लोगों को नदी नालों के समीप जाने से सख्त मना किया गया है क्योंकि इन दिनों जिला मे बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है ऐसे मे बाढ़ की चपेट मे आने से लोगों के जानमाल का नुकसान भी हो सकता है।
