Kangra, Vikas –भरवाईं–मुबारकपुर रोड पर सोमवार देर रात किन्नू गांव में एक हादसा हो गया। चिंतपूर्णी की ओर से आ रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे बनी करियाने की दुकान में जा घुसी।
हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। उस समय सड़क पर यातायात कम था, जिससे बड़ा नुकसान या जनहानि होने से टल गई। दुकान मालिक संजीव कुमार के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान में रखा सारा सामान बिखर गया और वाटर कूलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अनुमानित नुकसान करीब दो लाख रुपये बताया गया है।कार चालक, जो धलवाड़ी गांव का निवासी है, हादसे के समय गाड़ी में अकेला था। गनीमत रही कि उसे कोई चोट नहीं आई, हालांकि उसकी कार को भारी क्षति पहुंची।नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। इस बीच अपर लोहारा पंचायत प्रधान संगीता वाला भी मौके पर पहुंचीं। फिलहाल मामले को आपसी समझौते से निपटाने की बात सामने आ रही है।कार हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
