By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर डिपो में पहुंचीं 10 नई इलेक्ट्रिक बसें, पंजीकरण के बाद शुरू होगा संचालन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर डिपो में पहुंचीं 10 नई इलेक्ट्रिक बसें, पंजीकरण के बाद शुरू होगा संचालन
himachalNews

बिलासपुर डिपो में पहुंचीं 10 नई इलेक्ट्रिक बसें, पंजीकरण के बाद शुरू होगा संचालन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/07 at 5:07 PM
Share

बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बिलासपुर डिपो को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। डिपो को स्वीकृत 20 इलेक्ट्रिक बसों में से पहली खेप के रूप में 10 नई इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त हो चुकी हैं। सभी बसों का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद इन्हें बिलासपुर डिपो पहुंचा दिया गया है। अब पंजीकरण और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर यात्रियों की सेवा के लिए उतारा जाएगा।

एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि विभाग को कुल 20 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत हुई हैं, जिनमें से 10 बसें फिलहाल डिपो पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बसों के रजिस्ट्रेशन सहित सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इन्हें चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग रूटों पर संचालित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को पहले से अधिक आरामदायक, आधुनिक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। इन बसों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के उपयोग से डीजल की खपत में कमी आएगी, जिससे प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।एचआरटीसी लगातार अपनी परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का उद्देश्य न केवल यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है, बल्कि प्रदेश में हरित परिवहन प्रणाली को भी मजबूत करना है। अधिकारियों का कहना है कि नई बसों के संचालन से बिलासपुर डिपो की सेवाओं में विस्तार होगा और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक एवं भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

TAGGED: Bilaspur new electric buses
Chandrika July 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा का कब्जा, रणधीर शर्मा बोले— कांग्रेस में गुटबाजी, सरकार दोहराने का सपना अधूरा रहेगा
Next Article सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें अधिकारी, लोगों की बीबीएमबी प्रोजेक्ट से ढेरों उम्मीदें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें अधिकारी, लोगों की बीबीएमबी प्रोजेक्ट से ढेरों उम्मीदें

Ago

हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा का कब्जा, रणधीर शर्मा बोले— कांग्रेस में गुटबाजी, सरकार दोहराने का सपना अधूरा रहेगा

Ago

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

Ago

मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को जन्मदिवस पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?