धर्मशाला/ राहुल- :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में बदलाव के चलते दोनों दिन निर्धारित सभी संगठनात्मक बैठकें फिलहाल नहीं होंगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 16 जुलाई को धर्मशाला में सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। वहीं, 17 जुलाई को राजनीतिक मामलों की समिति, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं तथा विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक निर्धारित थी।सूत्रों के मुताबिक, अब के.सी. वेणुगोपाल का यह दौरा रद्द कर दिया गया है।हालांकि, कार्यक्रम रद्द होने के कारणों को लेकर अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में संगठनात्मक बैठकों की नई तिथि का भी फिलहाल इंतजार किया जा रहा है।
