चंबा,मंजूर पठान -:चुराह विधानसभा क्षेत्र के बेरागढ़ में शनिवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस सड़क से पलटकर दूसरी सड़क पर जा पहुंची। हादसे के समय बस में करीब छह से सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरियाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बल को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने के बाद हादसे की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
