By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल चुनाव 2027 के लिए भाजपा का संगठनात्मक अभियान तेज, हर महीने होंगी जिला से बूथ स्तर तक बैठकें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल चुनाव 2027 के लिए भाजपा का संगठनात्मक अभियान तेज, हर महीने होंगी जिला से बूथ स्तर तक बैठकें
himachalpolitical

हिमाचल चुनाव 2027 के लिए भाजपा का संगठनात्मक अभियान तेज, हर महीने होंगी जिला से बूथ स्तर तक बैठकें

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/23 at 5:27 PM
Share

विधायक रणवीर सिंह निक्का बोले, केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर रहेगा फोकस

नूृूरपुर /संजीव महाजन -:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति तैयार की है। नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए हर महीने नियमित बैठकें आयोजित होंगी और जनसंपर्क अभियान को गति दी जाएगी।

विधायक रणवीर सिंह निक्का के अनुसार, संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए हर सप्ताह बैठकें आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया गया है। महीने के पहले सप्ताह में जिला स्तर पर, दूसरे सप्ताह में मंडल स्तर पर, तीसरे सप्ताह में ग्राम केंद्र स्तर पर और चौथे सप्ताह में बूथ स्तर पर बैठकें होंगी। इन बैठकों के माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इन बैठकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को इनका लाभ मिल सके। पार्टी का उद्देश्य संगठन और जनता के बीच संपर्क को मजबूत करना है। निक्का ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना और पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही उन्होंने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

TAGGED: Nurpur MLA Ranveer Singh Nikka
Chandrika October 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिपकी ला बॉर्डर पहुंचे श्रीकांत शर्मा, वीर जवानों के साहस और समर्पण को किया नमन
Next Article जनवरी तक चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अम्ब में नारी सम्मान एवं करवा चौथ महोत्सव, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

Ago

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विवादित बयान पर बिफरे भाजपा नेता, मंडी में निकाली रोष रैली

Ago

देहरा में धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक कमलेश ठाकुर ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Ago

शिमला में 24×7 जलापूर्ति परियोजना के तहत सड़कों की मरम्मत तेज, कई मार्गों पर जल्द होगी मेटलिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?