By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जनवरी तक चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जनवरी तक चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त
himachalNews

जनवरी तक चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/10/23 at 5:31 PM
Share

शिमला-:जिला शिमला में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी माह तक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन और नववर्ष के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन चालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को सड़कों की मरम्मत से संबंधित प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यक मरम्मत कार्यों के लिए तुरंत बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों के भवनों की मरम्मत के लिए भी बजट मुहैया करवाया जाएगा।

जिला में 211 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में 211 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें 90 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि 70 लोग गंभीर और 227 लोग मामूली रूप से घायल हुए। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक 45 तथा रात नौ से 12 बजे तक 48 दुर्घटनाएं सामने आईं।राष्ट्रीय राजमार्गों पर 95 दुर्घटनाओं में 14 लोगों की मौत और 133 लोग घायल हुए। राज्य राजमार्गों पर 23 दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मृत्यु तथा 48 लोग घायल हुए। वहीं, ग्रामीण सड़कों पर 53 दुर्घटनाओं में 50 लोगों की मौत और 77 लोग घायल हुए। आंकड़ों के अनुसार, ओवरस्पीड और रैश ड्राइविंग के 84 तथा नशे में वाहन चलाने के सात मामले सामने आए हैं। प्रदेश में इस अवधि के दौरान कुल 1,651 सड़क दुर्घटनाओं में 757 लोगों की मौत और 2,597 लोग घायल हुए।

यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

उपायुक्त ने वाहन चालकों से तेज गति और लापरवाही से वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त न की जाए।बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम शिमला भुवन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla Special road safety awareness campaign
Chandrika October 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल चुनाव 2027 के लिए भाजपा का संगठनात्मक अभियान तेज, हर महीने होंगी जिला से बूथ स्तर तक बैठकें
Next Article रैम्प योजना से एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा, उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और एआई तकनीक की दी जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रैम्प योजना से एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा, उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और एआई तकनीक की दी जानकारी

Ago

हिमाचल चुनाव 2027 के लिए भाजपा का संगठनात्मक अभियान तेज, हर महीने होंगी जिला से बूथ स्तर तक बैठकें

Ago

शिपकी ला बॉर्डर पहुंचे श्रीकांत शर्मा, वीर जवानों के साहस और समर्पण को किया नमन

Ago

स्वारघाट में भाजपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, चुनावी वादों पर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?