By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्राकृतिक खेती को मिल रहा बढ़ावा, बिलासपुर में 97 किसानों से 274 क्विंटल मक्का की खरीद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्राकृतिक खेती को मिल रहा बढ़ावा, बिलासपुर में 97 किसानों से 274 क्विंटल मक्का की खरीद
himachalNews

प्राकृतिक खेती को मिल रहा बढ़ावा, बिलासपुर में 97 किसानों से 274 क्विंटल मक्का की खरीद

Chandrika
Chandrika 6 Min Read
Updated 2026/11/22 at 8:54 PM
Share

बिलासपुर। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिला बिलासपुर में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्का की सरकारी खरीद में इस वर्ष उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) परियोजना के माध्यम से अब तक 97 किसानों से 274.12 क्विंटल मक्का की खरीद की जा चुकी है। प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम किए जाने से किसानों में खासा उत्साह है।

किसानों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। पहले जहां प्राकृतिक मक्का को 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बेचना पड़ता था, वहीं अब 50 रुपये प्रति किलो की दर मिलने से उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। इससे किसानों का रुझान प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा है।

विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत कचौली के साई कनौता निवासी रतन लाल और धौलरा निवासी अखिल शर्मा पिछले तीन-चार वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। वे हल्दी, मक्का सहित विभिन्न फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आत्मा परियोजना के माध्यम से अपनी उपज बेचने पर उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित 50 रुपये प्रति किलोग्राम का समर्थन मूल्य मिल रहा है।

इसी तरह श्री नैना देवी जी विकास खंड की ग्राम पंचायत कुटैहला के कृष्ण लाल और मंगल सिंह भी प्राकृतिक खेती के माध्यम से हल्दी, मक्का, गेहूं और अदरक का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक उत्पादों के लिए एमएसपी निर्धारित करना किसानों के हित में सराहनीय कदम है। इससे उन्हें अपनी फसलों के बेहतर दाम मिल रहे हैं।

घुमारवीं विकास खंड के कोठी गांव निवासी राम लाल और कुठेहड़ा मरहाणा के किशोर कुमार ने बताया कि वे पिछले सात-आठ वर्षों से प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। पहले उनकी उपज को उचित बाजार मूल्य नहीं मिल पाता था, लेकिन अब सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने और खरीद केंद्र स्थापित करने से उन्हें काफी राहत मिली है।घुमारवीं क्षेत्र के अजय रतन और ओम प्रकाश ने भी सरकार के इस फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले मक्का बेचने पर 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक ही मिल पाते थे, जबकि अब 50 रुपये प्रति किलो का उचित मूल्य मिल रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ प्राकृतिक खेती के प्रति उनका विश्वास भी बढ़ा है।किसानों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक मक्का का एमएसपी बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो करना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय है। इसके अतिरिक्त गेहूं के लिए 80 रुपये, हल्दी के लिए 150 रुपये और अदरक के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने से भी किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ रसायनमुक्त खेती को भी प्रोत्साहन मिल रहा है

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला परियोजना निदेशक आत्मा रितेश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष जिला बिलासपुर में अब तक 97 किसानों से 274.12 क्विंटल प्राकृतिक मक्का की खरीद की जा चुकी है। पिछले वर्ष 32 किसानों से लगभग 50 क्विंटल मक्का खरीदा गया था। इस प्रकार इस वर्ष मक्का खरीद की मात्रा में पांच गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सदर और स्वारघाट विकास खंडों के किसानों हेतु बिलासपुर शहर के निहाल स्थित सिविल सप्लाई गोदाम तथा झंडूता और घुमारवीं क्षेत्र के किसानों के लिए घुमारवीं के पट्टा में खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर केवल आत्मा परियोजना से प्रमाणित, हिम परिवार पोर्टल पर पंजीकृत और प्राकृतिक खेती के माध्यम से मक्का उत्पादित करने वाले किसान ही अपनी उपज बेच सकते हैं।उपायुक्त बिलासपुर किरण भड़ाना ने बताया कि जिला में आत्मा परियोजना के माध्यम से लगभग 8 हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं तथा करीब 3 हजार हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक रूप से उत्पादित मक्का, गेहूं, हल्दी और अदरक के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन संबंधित विभागों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ जिले में रसायनमुक्त और प्राकृतिक खाद्यान्नों के उत्पादन को बढ़ावा देना है।

–

TAGGED: Bilaspur Natural farming
Chandrika November 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article श्री ब्रिजेश्वर मेले के समापन समारोह में बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल…मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

श्री ब्रिजेश्वर मेले के समापन समारोह में बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल…मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक

Ago

चिंतपूर्णी में टैक्सी चालकों के स्वास्थ्य की जांच, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया विशेष शिविर

Ago

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?