By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, आलाकमान से जवाब मांगने की कही बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, आलाकमान से जवाब मांगने की कही बात
himachalpolitical

भाजपा ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, आलाकमान से जवाब मांगने की कही बात

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/11/27 at 10:03 PM
Share

शिमला-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारियों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं, सरकारी व्यवस्थाएं बदहाल हैं और आम जनता महंगाई, नए शुल्कों तथा सुविधाओं में कटौती से परेशान है। ऐसे हालात में सरकार किस उपलब्धि का जश्न मनाने जा रही है?जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जश्न मनाने के बजाय अपने चार साल के कार्यकाल का हिसाब प्रदेश की जनता को देना चाहिए।

 सरकार अपनी नाकामियों का उत्सव मनाने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये खर्च करने की तैयारी कर रही है, जबकि इस धनराशि का इस्तेमाल विकास कार्यों और जनसुविधाओं को बहाल करने में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई कई सड़कें आज भी दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। कई क्षेत्रों में जहां पहले वाहनों की आवाजाही होती थी, वहां अब खच्चरों के सहारे सामान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा राहत के लिए मिले पीडीएनए फंड का सही इस्तेमाल करने के बजाय उसका दुरुपयोग किया जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सुख की सरकार का नारा देकर प्रदेश को शुल्कों के बोझ तले दबा दिया है। सरकार का ध्यान जनकल्याण के बजाय नए-नए शुल्क लगाने पर केंद्रित है। अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली निःशुल्क एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। शिक्षा व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है। उनके अनुसार, प्रदेश के सरकारी स्कूलों से 50 हजार से अधिक विद्यार्थी नामांकन वापस ले चुके हैं, लेकिन सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का दावा कर रही है।उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की भारी कमी है। आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल 70 प्रतिशत से अधिक दवाएं उपलब्ध नहीं होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में मरहम-पट्टी, इंजेक्शन, रुई और स्पिरिट जैसी बुनियादी चीजें तक नहीं मिल रही हैं। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पाना गंभीर चिंता का विषय है। इसके बावजूद सरकार रोबोटिक सर्जरी मशीनों की खरीद और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के जरिए अपनी पीठ थपथपाने में लगी है।

जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध, दुष्कर्म, फिरौती और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सरकार अब तक स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और मुख्य सचिव की नियुक्ति तक नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण कमजोर हो चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश का सरकारी तंत्र जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय जश्न की तैयारियों में लगाया जा रहा है। प्रदेश पर लगातार बढ़ते कर्ज, विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और बदहाल जनसुविधाओं के बीच सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने में जुटी है। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस आलाकमान से भी सवाल किया कि वह मुख्यमंत्री से जवाब तलब करे कि आखिर प्रदेश की वर्तमान स्थिति में सरकार किस बात का जश्न मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के धन का इस्तेमाल राजनीतिक आयोजनों और सरकार के प्रचार के बजाय हिमाचल के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान पर होना चाहिए।

TAGGED: Shimla opposition leader
Chandrika November 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल के अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था होगी मजबूत, एचएमआईएस से एक क्लिक पर खुलेगा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल के अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था होगी मजबूत, एचएमआईएस से एक क्लिक पर खुलेगा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

Ago

‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’ में पंजीकरण का मौका, 30 नवंबर अंतिम तिथि…विजेताओं को मिलेंगे लाखों रुपये के नकद पुरस्कार

Ago

पीडीएस डिपो संचालकों को हिमाचल सरकार की बड़ी सौगात, एपीएल का कमीशन 70 से बढ़ाकर 100 रुपये 

Ago

ज्वाली के सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे शातिर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?