नाहन,सतीश शर्मा (TSN)-CPIM ने केंद्र सरकार पर नव उदारवादी नीतियों को बढ़ावा देने के आरोप लगाए है,जिसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने के मकसद से 7 से 11 नवंबर तक सीपीआईएम द्वारा जन आंदोलन चलाया गया। सीपीआईएम के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर आज नाहन में मीडिया से रूबरू हुए।
मीडिया से बात करते हुए सीपीआईएम के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा नव उदारवादी नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन नीतियों के खिलाफ सीपीएम द्वारा देश भर में 7 से 11 नवंबर तक एक आंदोलन चलाया गया जिसमें जगह-जगह नुक्कड़ नाटक और अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकार की इन नीतियों के बारे में जागरूक किया गया साथ ही लोगों को इन नीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया गया।उन्होंने बताया कि 1991 के बाद अलग-अलग सरकारों द्वारा नव उदारीकरण की नीतियों को लागू करने के प्रयास किए गए जिसका मकसद पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाना है और देश के अंदर सार्वजनिक सेवाओं को समाप्त करना है। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के लगभग सभी विभागों में आधे से ज्यादा पद खाली पड़े हैं और नई भर्तियां नहीं हो पा रही है जिसका सीपीएम विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक स्थिति के सुधार को लेकर सीपीआईएम दिसंबर माह के बाद प्रदेश में एक विशेष अभियान चलाया की जिसमें प्रदेश सरकार को आर्थिक नीति को लेकर एक विकल्प दिया जाएगा।
