By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आरसीएफसी को बचाने के लिए आंदोलन जारी, 7 को जोगिंद्रनगर में होगा विशाल धरना प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आरसीएफसी को बचाने के लिए आंदोलन जारी, 7 को जोगिंद्रनगर में होगा विशाल धरना प्रदर्शन
himachalNews

आरसीएफसी को बचाने के लिए आंदोलन जारी, 7 को जोगिंद्रनगर में होगा विशाल धरना प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/09/04 at 6:22 PM
Share

मंडी/ धर्मवीर -: जोगिंद्रनगर में 7 राज्यों के क्षेत्रीय सह सुविधा एवं अनुसंधान केंद्र तथा हर्बल गार्डन एवं फार्मेसी को जोगिंद्रनगर से सोलन शिफ्ट करने को लेकर बीते 15 दिनों से ग्रामीणों का क्रमिक अन्नशन जारी है। ग्रामीण इस बात को लेकर खफा हैं कि इस संस्थान ने पहले उन्हें स्वरोजगार के साथ जोड़ा, घर पर प्राकृतिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। अब इस संस्थान को यहां से सोलन बदला जा रहा है। ग्रामीण महिला रजनी देवी, लीला देवी, दीपा और अन्य लोगों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस संस्थान को किसी भी सूरत में जोगिंद्रनगर से सोलन शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। संस्थान को ले जाने का यदि प्रयास किया गया तो फिर ग्रामीण इसके लिए किसी भी हद तक जाने से कोई गुरेज नहीं करेंगे।

जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि संस्थान को रोकने के लिए वह केंद्रीय आयुष मंत्रालय के उच्चाधिकारियों से भी मिल चुके हैं। केंद्र की तरफ से उन्हें आश्वस्त किया गया है कि यहां पर संस्थान के बदले एक काउंटर खोल दिया जाएगा लेकिन ग्रामीण इस को मानने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर में पिछले कुछ वर्षों से कोई नया संस्थान या बड़ी सौगात नहीं मिली है बल्कि उल्टा मिली हुई सौगातों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाली 7 सितम्बर को जोगिंद्रनगर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और उसी दौरान आगामी आंदोलन की रणनीति भी बनाई जाएगी। बता दें कि जोगिंद्रनगर स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा एवं अनुसंधान केंद्र तथा हर्बल गार्डन एवं फार्मेसी केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है और यह 7 राज्यों का संस्थान है। आयुष मंत्रालय अब इसे यहां से सोलन शिफ्ट करने जा रहा है जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार उनकी मांग के अनुरूप ही निर्णय लेगी।

TAGGED: Mandi Agitation to save RCFC continues
Chandrika September 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कल गूंजेगी जाहरवीर गुग्गा महाराज की गाथा, देहरा के दियाड़ा गांव में सजेगा गुग्गा नवमी का दरबार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कल गूंजेगी जाहरवीर गुग्गा महाराज की गाथा, देहरा के दियाड़ा गांव में सजेगा गुग्गा नवमी का दरबार

Ago

रोजगार के मुद्दे पर भाजपा का सरकार पर हमला, संदीपनी भारद्वाज ने पूछा- पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियों की गारंटी का क्या हुआ?

Ago

विधानसभा सत्र में सरकार घिरी, जनता के सवालों पर जवाब देने में नाकाम: विक्रम ठाकुर

Ago

पुबोवाल में दो युवाओं की मौत पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार के तीखे तेवर, नशे के खिलाफ शनिवार से अभियान का ऐलान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?