By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल विधानसभा में हुई ऑल पार्टी मीटिंग…नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रहे नदारद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल विधानसभा में हुई ऑल पार्टी मीटिंग…नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रहे नदारद
himachalpolitical

हिमाचल विधानसभा में हुई ऑल पार्टी मीटिंग…नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रहे नदारद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/13 at 4:43 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. बजट सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, इसके लिए 13 फरवरी को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की. बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव मोहनलाल ब्राक्टा, भाजपा विधायक बलबीर वर्मा, निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर शामिल हुए. अन्य कार्यक्रम में व्यवस्था के चलते नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर बैठक में नहीं आए. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बातचीत के बाद भाजपा विधायक बलबीर वर्मा को इस बैठक में भेजा.

इस बजट सत्र में होंगे दो निजी कार्य दिवस

सर्वदलीय बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर निजी कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही के संचालन के लिए सहयोग मांगा है. 13 बैठकों वाले इस बजट सत्र में दो निजी कार्य दिवस भी होंगे. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अमूमन सदन की कार्यवाही में शोकोद्गार को शामिल नहीं किया जाता, लेकिन बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई है. अगर सरकार की ओर से हांमी मिली, तो विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह नई व्यवस्था नजर आ सकती है.

सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार

हिमाचल प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विपक्ष से अनुरोध किया कि वह सदन की कार्यवाही के दौरान सकारात्मक रवैया के साथ आएं.उन्होंने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है.बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा हुई है.उन्होंने जयराम ठाकुर के बैठक में उपस्थित न होने को लेकर भी सवाल खड़े किए.उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को बैठक में पहुंचना चाहिए था.हर्षवर्धन चौहान ने तंज करते हुए कहा कि शायद जय राम ठाकुर को सर्वदलीय बैठक से भी कोई महत्वपूर्ण काम होगा,इसलिए वे इस बैठक में नहीं आए.हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस बैठक की गरिमा होती है और इस गरिमा को बनाए रखना जरूरी है.

इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरेगा

वहीं,भारतीय जनता पार्टी के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने कहा की जय राम ठाकुर व्यस्तता के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सके.प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी के संबंधियों के घर पर मृ*त्यु के चलते वे इस बैठक में शामिल नहीं हो सके.उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी मजबूती के साथ सदन में आम जनता की आवाज को उठाएगा. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता को झूठी गारंटी दी थी,इस मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा.

TAGGED: Shimla All party meeting held in Himachal Assembly
Chandrika February 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम धर्मशाला का 141 करोड़ का बजट पारित….. हर वार्ड के विकास कार्यों पर खर्च होंगे एक करोड़
Next Article चिकित्सा अधिकारियों की शिकायतों और मांगो के समाधान के लिए समिति गठित: CM
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?